Simdega News: डीसी-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस तैयारियों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश 

ध्वजारोहण स्थल, मंच निर्माण और बैठने की व्यवस्था की हुई समीक्षा

Simdega News: डीसी-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस तैयारियों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश 
निरीक्षण के दौरान सिमडेगा डीसी, एसपी एवं अन्य

स्वतंत्रता दिवस 2025 के सफल आयोजन हेतु उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक एम. अर्शी ने अल्बर्ट एक्का स्टेडियम का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान साज-सज्जा, साफ-सफाई, रंग-रोगन, मंच निर्माण, बैठने की व्यवस्था, ध्वजारोहण स्थल एवं सुरक्षा प्रबंधन की समीक्षा की गई.

सिमडेगा: स्वतंत्रता दिवस 2025 के सफल आयोजन हेतु उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक एम. अर्शी ने अल्बर्ट एक्का स्टेडियम का निरीक्षण किया. उन्होंने मुख्य समारोह स्थल पर हो रही तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया तथा अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए. 

निरीक्षण के दौरान साज-सज्जा, साफ-सफाई, रंग-रोगन, मंच निर्माण, बैठने की व्यवस्था, ध्वजारोहण स्थल एवं सुरक्षा प्रबंधन की समीक्षा की गई.ड्यूटी में रहने वाले अधिकारियों  को दिशा निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे हों, ताकि समारोह गरिमामय एवं सुचारु रूप से सम्पन्न हो सके.

अतिथियों के आगमन एवं उन्हें बैठाने पर ध्यान रखने को कहा गया. पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था के प्रति सतर्कता बरतने और भीड़ प्रबंधन की उचित योजना बनाने पर जोर दिया. उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की, ताकि जिले में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन ऐतिहासिक एवं सफल हो सके. सभी पदाधिकारियों को फॉर्मल ड्रेस सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए.

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता -सह- सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी,पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,  जिला जन-संपर्क पदाधिकारी,  जिला भू- अर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी,जिला नियोजन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सार्जेंट मेजर,सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: सफलता की कहानी: गोबर गैस, धुएं से मुक्ति और हरियाली की नई राह

 

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार