गृह सचिव, झारखण्ड सरकार ने 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम की स्थल का किया निरीक्षण

तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

गृह सचिव, झारखण्ड सरकार ने 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम की स्थल का किया निरीक्षण

गृह सचिव वंदना दादेल ने मोरहाबादी मैदान में 28 नवंबर को होने वाले राज्य स्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया और सुरक्षा, यातायात व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

रांची सिमडेगा:  मोरहाबादी मैदान में प्रस्तावित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की सभी तैयारियों को मूर्त रूप देने के लिए गृह सचिव, झारखंड सरकार वंदना दादेल ने आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। गृह सचिव ने आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 
गृह सचिव ने कार्यक्रम स्थल पर बैठने की व्यवस्था, मंच संचालन, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, आपातकालीन सेवाएँ, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश-निकास मार्ग एवं ध्वनि व्यवस्था के लिए आवश्यक सुविधाओं सहित सभी प्रमुख बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि समारोह में आने वाले अभ्यर्थियों एवं आमंत्रित अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वित रूप से तैयारी सुनिश्चित करें।
 
निरीक्षण के दौरान शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह,  उपायुक्त रांची, मंजूनाथ भजंत्री, राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद शशि रंजन,, पुलिस अधीक्षक नगर पारस राणा, पुलिस अधीक्षक यातायात राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रवीण पुष्कर, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार, उपसमाहर्ता नजारत सुदेश कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज तथा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडे उपस्थित थे।

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
Ranchi News: सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह की अध्यक्षता में सीसीएल की सुरक्षा समीक्षा बैठक संपन्न
Ranchi News: झारखंड सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच ₹79.40 करोड़ का ऐतिहासिक समझौता
Jharkhand News: कल्याण विभाग के स्कूलों में चतुर्थ वर्ग की आउटसोर्स नियुक्ति बंद, मंत्री चमरा लिंडा का बड़ा फैसला
Khunti News: पति की हत्या की रची साजिश, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
Jharkhand News: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मृतक चालक के परिजनों का मुआवजा तीन गुना बढ़ाया
Ramgarh News: डीसी ऋतुराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा बैठक
Ranchi News: मरांग गोमके स्टेडियम में टीम का ऐलान, अनमोल और गंगा संभालेंगे झारखंड की कमान
Ranchi News: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती घोटालों के विरोध में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन
Sahebganj News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर