सरायकेला में रंगदारी विवाद पर फायरिंग, प्रिंस गंभीर रूप से घायल

तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती हैं प्रिंस 

सरायकेला में रंगदारी विवाद पर फायरिंग, प्रिंस गंभीर रूप से घायल
प्रिंस (फाइल फोटो)

शनिवार देर रात रंगदारी विवाद को लेकर हुई फायरिंग में प्रिंस नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपितों की तलाश में विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

सरायकेला: झारखंड में सरायकेला जिले के कपाली के अलबेला गार्डन के पास शनिवार देर रात रंगदारी विवाद को लेकर हुई फायरिंग में प्रिंस नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस के मुताबिक इलाके के कुछ युवकों ने प्रिंस से रंगदारी की मांग की थी। जब उसने इंकार किया, तो उन्होंने प्रिंस पर फायरिंग कर दी। हमलावरों ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली सीधे प्रिंस को लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। प्रिंस के परिजनों ने सूरज, इरफान और आफरीदी नामक युवकों पर हमले का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह हमला पूरी तरह साजिश के तहत किया गया, ताकि प्रिंस और उसके परिवार को डराया जा सके।

स्थानीय थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपितों की तलाश में विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
Ranchi News: सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह की अध्यक्षता में सीसीएल की सुरक्षा समीक्षा बैठक संपन्न
Ranchi News: झारखंड सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच ₹79.40 करोड़ का ऐतिहासिक समझौता
Jharkhand News: कल्याण विभाग के स्कूलों में चतुर्थ वर्ग की आउटसोर्स नियुक्ति बंद, मंत्री चमरा लिंडा का बड़ा फैसला
Khunti News: पति की हत्या की रची साजिश, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
Jharkhand News: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मृतक चालक के परिजनों का मुआवजा तीन गुना बढ़ाया
Ramgarh News: डीसी ऋतुराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा बैठक
Ranchi News: मरांग गोमके स्टेडियम में टीम का ऐलान, अनमोल और गंगा संभालेंगे झारखंड की कमान
Ranchi News: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती घोटालों के विरोध में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन
Sahebganj News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर