Sahibganj News: आखिर कब तक हादसों का इंतजार? कब बनेगी बरहरवा–पाकुड़ मुख्य सड़क डबल लेन?

कुछ दिनों में कई दुर्घटनाओं के बाद ग्रामीणों ने विभाग से तत्काल चौड़ीकरण की मांग की

Sahibganj News: आखिर कब तक हादसों का इंतजार? कब बनेगी बरहरवा–पाकुड़ मुख्य सड़क डबल लेन?
बरहरवा–पाकुड़ मुख्य सड़क पर लगातार हादसों और जाम से लोग परेशान हैं। दुलमपुर-भीमपाड़ा खंड को डबल लेन बनाने की मांग तेज, ग्रामीणों ने उठाए सवाल।

साहिबगंज जिले के बरहरवा–पाकुड़ मुख्य मार्ग पर सड़क की संकरी स्थिति लोगों के लिए परेशानी और हादसों का कारण बन रही है। दुलमपुर और भीमपाड़ा के पास सड़क कई जगहों पर सिंगल लेन है, जहां लगातार दुर्घटनाओं और जाम की स्थिति की शिकायत सामने आ रही है।

साहिबगंज: बरहरवा–पाकुड़ मुख्य सड़क आज भी कई जगहों पर सिंगल लेन होने के कारण मौत को दावत दे रही है। दुलमपुर और भीमपाड़ा के पास सड़क की हालत सबसे ज्यादा खराब है। यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं और लंबा जाम भी लगता है। कुछ दिन पहले इसी रास्ते पर एक गाड़ी पलट गई थी। उसके बाद एक फोर-व्हीलर हादसे का शिकार हुआ और आज फिर एक स्कॉर्पियो सड़क से उतरकर सीधे खेत में जा घुसी। गनीमत रही कि इस हादसे में बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन हर बार हादसा टलते-टलते रह जा रहा है।
 

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस व्यस्त मार्ग पर रोजाना सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन आते-जाते हैं। सड़क तंग होने और मोड़ पर दृश्यता कम होने के कारण आए दिन वाहन आमने-सामने आकर टकराने की स्थिति बन जाती है। बरसात में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर इस महत्वपूर्ण मार्ग को डबल लेन बनाने में इतनी देरी क्यों हो रही है? लोगों का कहना है कि क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन और विभाग की नींद खुलेगी?
एक स्थानीय निवासी ने बताया कि रोज लोग अपनी जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है। सड़क चौड़ीकरण अब जरूरत नहीं, मजबूरी बन गई है। क्षेत्र के लोगों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि बरहरवा–पाकुड़ मुख्य मार्ग के दुलमपुर-भीमपाड़ा खंड को प्राथमिकता के आधार पर डबल लेन किया जाए। जब तक निर्माण शुरू नहीं होता, तब तक दुर्घटनाग्रस्त स्थानों पर चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर और अस्थायी बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए।

Jharkhand Govt Ad
 बरहरवा–पाकुड़ सड़क जिले की जीवन रेखा मानी जाती है। ऐसे में इस सड़क का चौड़ीकरण न होना न सिर्फ यातायात की समस्या है, बल्कि यह हजारों लोगों की सुरक्षा से जुड़ा सवाल भी है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Jharkhand News: लाइसेंसी पिस्तौल वाले वायरल वीडियो पर दुखनी सोरेन ने दी सफाई Jharkhand News: लाइसेंसी पिस्तौल वाले वायरल वीडियो पर दुखनी सोरेन ने दी सफाई
Sahibganj News: भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस के साहिबगंज विस्तार का दावा गलत
Jharkhand Politics News: राहुल गांधी पर आदित्य साहू के आरोपों का कांग्रेस मंत्रियों ने किया खंडन
Sahibganj News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार
Sahibganj News: रेलवे हाई स्कूल में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता, 19 छात्रों ने सुरों से जगाया देशप्रेम
पुस्तक संस्कृति और पुस्तकालय: किताबें कुछ कहना चाहती हैं
Jharkhand Vidhansabha: साहिबगंज के विकास को लेकर विधायक एमटी राजा की बड़ी मांगें, सदन में गूंजे स्थानीय मुद्दे
राहुल गांधी छात्रों की मांग पूरी करवाएं या हेमंत सरकार से नाता तोड़ें: आदित्य साहू
Jharkhand Weather: झारखंड के छह जिलों में 14 अगस्त को बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Sahibganj News: आखिर कब तक हादसों का इंतजार? कब बनेगी बरहरवा–पाकुड़ मुख्य सड़क डबल लेन?
JPSC विवाद: विधानसभा घेराव में लाठीचार्ज का आरोप, देवेंद्र नाथ मेहतो को बचाने पहुंचे शिवम भी घायल
Jharkhand News: पांच महिला पुलिसकर्मियों समेत 29 पुलिस अधिकारियों-कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा पुलिस पदक