Sahebganj News: निर्वाचन कार्यों की समीक्षा बैठक, एसडीएम ने दिए समयबद्ध निष्पादन के निर्देश
लंबित मैपिंग कार्यों पर एसडीएम ने जताई चिंता
बोरियो एसडीएम अमर जॉन आईंद ने निर्वाचन कार्यों की समीक्षा बैठक में लंबित मैपिंग और प्रपत्रों के निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए बीएलओ को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने की हिदायत दी।
साहिबगंज: बोरियो प्रखंड कार्यालय सभागार में निर्वाचन संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता 02- बोरियो (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईनद ने की। बैठक में मैपिंग, एएसडीडी, डीएसई, प्रपत्र- 6, 7 एवं 8 के निष्पादन तथा नेशनल हाउस नंबरिंग कार्यों की वर्तमान प्रगति पर विशेष चर्चा हुई। एसडीएम ने एक-एक बिंदु पर बीएलओ और सुपरवाइजरों से रिपोर्ट ली।
समीक्षा के दौरान निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी ने लंबित मैपिंग कार्यों पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने संबंधित बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। कहा कि अधिकतम मतदाताओं का सही चिन्हीकरण सुनिश्चित करें और सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं। एसडीएम ने एएसडीडी एवं डीएसई मामलों के पुनः सत्यापन पर जोर दिया। निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पादन हो। प्रवासी मतदाताओं से जुड़े मामलों में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही कार्रवाई करने को कहा।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


