Ranchi News: सरला बिरला विश्वविद्यालय में 'कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम' कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन
विद्यार्थियों ने दीं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
सरला बिरला विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर ‘कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय के महानिदेशक एवं कुलपति ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के कर्मयोग तथा भारतीय संस्कृति के मानवीय मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।
रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर ‘कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षा में मानवीय मूल्यों पर वक्ताओं ने विचार रखे। इस अवसर पर विवि के कार्यक्रम में माननीय महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि समाज के लिए उपयोगी बनना है।
उन्होंने कहा कि एआई के दौर में भी शिक्षक का विवेक, प्रेरणा और आत्मीयता महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के कर्मयोग के संदेश से प्रेरणा लेकर कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्ध रहना चाहिए। कुलपति प्रो. सी जगनाथन ने कहा कि भारत की संस्कृति और परंपराएं विश्व में अद्वितीय हैं। उन्होंने सावित्रीबाई फुले, हेलेन केलर, ऐनी सुलिवन और डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जीवन से विद्यार्थियों को प्रेरणा लेने का आह्वान किया।कार्यक्रम में सरला बिरला विश्वविद्यालय के शिक्षक, शिक्षाकेत्तर कर्मचारी और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यार्थियों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। एसबीयू के माननीय प्रतिकुलाधिपति बी के दलान और राज्यसभा सांसद सह निदेशक, प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने शिक्षक दिवस के अवसर पर विवि परिसर को शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts
Latest News



