Ranchi News: सीआईटी के आठ विद्यार्थियों का कैंपस सेलेक्शन, 8 लाख का सालाना पैकेज

नोएडा की एडुटेक कंपनी माइंडसीकर्स टेक्नोलॉजी ने बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट पद के लिए किया चयन

Ranchi News: सीआईटी के आठ विद्यार्थियों का कैंपस सेलेक्शन, 8 लाख का सालाना पैकेज
सीआईटी के आठ विद्यार्थियों का कैंपस सेलेक्शन

कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के आठ विद्यार्थियों का नोएडा की माइंडसीकर्स टेक्नोलॉजी प्रा. लि. में कैंपस सेलेक्शन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट के पद पर सालाना आठ लाख का पैकेज मिलेगा।

रांची: कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के आठ विद्यार्थियों का कैंपस सिलेक्शन हुआ है। नोएडा स्थित एडुटेक सेक्टर की कंपनी माइंडसीकर्स टेक्नोलॉजी प्रा. लि. ने इनका चयन बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट के पद पर किया है। यह कंपनी शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है।

संस्थान के प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर प्रदीप करमाली ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को सालाना आठ लाख का पैकेज मिलेगा और जॉब लोकेशन नोएडा होगा। चयनित विद्यार्थियों में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के सुमन कुमार के अलावा कंप्यूटर साइंस ब्रांच के हासिरुल हसीब, अमन कुमार, दीपक कुमार, मयान कुमार, जानवी कुमारी, जावेद अख्तर व सुमित्रा कुमारी का नाम शामिल है।

ऑफर लेटर वितरण के मौके पर प्लेसमेंट सेल के निदेशक डॉ. अमिताभ भट्टाचार्य, कौशिक चटर्जी आदि लोग मौजूद थे। सभी चयनित विद्यार्थियों को कैंब्रिज ट्रस्ट की चेयरपर्सन जानकी देवी ने बधाई दी है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी