Ranchi News: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और दिल्ली पब्लिक स्कूल ने शुरू किया पेमेंट गेटवे
स्कूल की भुगतान प्रक्रिया को बनाया आसान और सुरक्षित
by: Sujit Sinha
On
रांची: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, श्यामली शाखा, द्वारा सोमवार को प्रदेश के प्रतिष्ठित विद्यालय, दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची के साथ निर्बाध भुगतान प्रक्रिया को करने हेतु एकीकृत पेमेंट गेटवे की सुविधा की शुरुआत की गई.
कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या डॉ जया चौहान, अकाउंटेंट प्रदीप सिंह तथा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के उप-क्षेत्र प्रमुख विभाष कुमार मिश्रा, शाखा प्रमुख एशलीन कौर, कासा टीम से सुमेधा एवं रॉबिन इग्नेशियस लकड़ा, डिजिटल टीम से देबोजीत दत्ता एवं श्यामली शाखा से सुप्रिया ने सहयोग प्रदान किया. बैंक द्वारा प्रदत इस सुविधा से विद्यालय के सभी लेन-देन को सुगमता एवं सुरक्षित तरीके से करने में सहयोग मिलेगा.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Sujit Sinha
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.
