Ranchi News: 2 अक्टूबर को पुनः होगी चुनाव क्विज़ -2024 की ऑनलाइन परीक्षा
29 सितंबर की "चुनाव क्विज़ - 2024" की ऑनलाइन परीक्षा निरस्त
चुनाव क्विज़ – 2024 की ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 29 सितंबर को किया गया था. पंजीकृत प्रतिभागियों के लिए प्रातः 9 से 9:30 बजे के मध्य लॉगिन के साथ प्रारम्भ होनी थी, लेकिन कुछ तकनीकी खामियों के कारण कई प्रतिभागियों को लॉगिन में कठिनाईयां आयीं जिस कारण वे अपनी परीक्षा पूरी नहीं कर सके.
रांची: झारखण्ड राज्य के लिए "चुनाव क्विज़ - 2024" की ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन स्थानीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा 29 सितंबर को किया गया था. यह परीक्षा पंजीकृत प्रतिभागियों के लिए प्रातः 9 से 9:30 बजे के मध्य लॉगिन के साथ प्रारम्भ होनी थी, लेकिन कुछ तकनीकी खामियों के कारण कई प्रतिभागियों को लॉगिन में कठिनाईयां आयीं जिस कारण वे अपनी परीक्षा पूरी नहीं कर सके. हालांकि बाद में तकनीकी कमी को दूर कर लिया गया लेकिन तब तक कई प्रतिभागी अपनी परीक्षा पूरी करने से वंचित रह गए.
इसके मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने "चुनाव क्विज़ - 2024" की ऑनलाइन परीक्षा का पुनः आयोजन दिनांक 2 अक्टूबर को कराने का निर्णय लिया है, ताकि सभी प्रतिभागियों को समान अवसर प्राप्त हो सके.




