रांची में कल इन इलाकों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, देखें लिस्ट
पॉलिटेक्निक सबस्टेशन में पावर ट्रांसफॉर्मर बदलने का काम
by: Sujit Sinha
On
रांची: रविवार को विद्युत शक्ति उपकेंद्र-पॉलीटेक्निक में पावर ट्रांसफॉर्मर बदलने संबंधित कार्य किया जाएगा. इस कार्य के कारण विद्युत शक्ति उपकेंद्र-पॉलिटेक्निक से निकलने वाले 11 KV बसारटोली फीडर, 11 KV मेन रोड फीडर, 11 KV चर्च रोड फीडर, 11 kv सुजाता फीडर और 11 KV पत्थलकुदवा फीडर की विद्युत आपूर्ति दिन के 10.00 बजे से 02.00 बजे तक बाधित रहेगी.
इस दौरान मेन रोड, सुजाता एरिया, कर्बला एरिया, गोस्सनर कॉलेज एरिया, सीरम टोली, फातुल्लाह रोड, रेडिसन ब्लू, चर्च कॉम्प्लेक्स, सैनिक मार्केट, उर्दू लाइब्रेरी इत्यादि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Sujit Sinha
Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.


