Koderma News: परिमल नाथवानी की जीत पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने दी बधाई

राज्यसभा चुनाव परिणामों के बाद भाजपा में उत्साह

Koderma News: परिमल नाथवानी की जीत पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने दी बधाई
(परिमल नाथवानी)

कोडरमा विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव ने राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी की जीत पर बधाई दी है। उन्होंने इसे एनडीए की बड़ी राजनीतिक जीत बताते हुए कहा कि उनका पुराना अनुभव और राज्य से गहरा जुड़ाव झारखंड के विकास में हितकारी साबित होगा।

कोडरमा/रांची: राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी की जीत पर कोडरमा विधायक और प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने उन्हें बधाई दी है। डॉ नीरा यादव ने अपने बधाई संदेश में कहा कि उनका अनुभव और राज्य से जुड़ाव झारखंड के लिए लाभकारी साबित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सभी एनडीए विधायक एकजुट रहे।  

विधायक ने इसे एनडीए की बड़ी राजनीतिक जीत बताया। उन्होंने अपने बयान में कहा कि झारखंड के जनप्रतिनिधि यह अच्छी तरह जानते हैं कि राज्य के हित में किसे समर्थन देना चाहिए, आज के चुनाव परिणाम ने भी यही बताया है। उन्होंने कहा कि परिमल नाथवानी का झारखंड से पुराना और गहरा जुड़ाव रहा है। राज्यसभा सदस्य के रूप में उनके कार्यों और राज्य के विकास में निभाई गई भूमिका को लोग याद करते हैं और निश्चित तौर पर झारखंड से एक बार फिर उनका चुना जाना राज्य के लिए हितकारी होगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक