एमवी राव बने डीजी होमगार्ड
On
रांची: 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी एमवी राव को डीजी रैंक में प्रोन्नति देते हुये उन्हें डीजी होमगार्ड के पद पर पदस्थापित किया गया है। इस बाबत राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी गयी है। गौरतलब है कि श्री राव दिल्ली के झारखंड भवन में स्थानिक आयुक्त के कार्यालय में विशेष कार्य पदाधिकारी आधुनिकीकरण के पद पर पदस्थापित थे व बकोरिया कांड मामले की जांच में तेजी लाने के बाद उनका तबादला दिल्ली कर दिया गया था।
[URIS id=8357]
उल्लेखनीय है कि 1985 बैच के आईपीएस झारखंड होमगार्ड के डीजी बीबी प्रधान के सेवानिवृति के बाद से यह पद खाली हो गया था। प्रदेश में डीजी रैंक के चार पद हैं। फिलहाल इन तीन पदों पर आइपीएस डीके पांडेय, पीआरके नायडू और नीरज सिन्हा क्रमशः डीजीपी, एडीजी मुख्यालय व डीजी निगरानी के पद पर पदस्थापित हैं।
यह भी पढ़ें:
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts


Latest News








