भाग्यशाली साबित हो रहे हैं झारखंड के राज्यपाल, द्रौपदी मुर्मू बनीं राष्ट्रपति, अब सीपी राधाकृष्णन बनेंगे उपराष्ट्रपति

मोदी ने राधाकृष्णन का नाम तय कर एक बार फिर सबको चौकाया

भाग्यशाली साबित हो रहे हैं झारखंड के राज्यपाल, द्रौपदी मुर्मू बनीं राष्ट्रपति, अब सीपी राधाकृष्णन बनेंगे उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति के नाम के चयन में मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने फिर पूरे देश को चौकाया है। जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद से कई नामों की चर्चा थी। पर किसी मीडिया में सीपी राधाकृष्णन का नाम नहीं आया।  

रांची: झारखंड का राज्यपाल बनना शुभ साबित हो रहा है। यहां के राज्यपाल रहीं द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति हैं और अब यहां के राज्यपाल रहे  सीपी राधाकृष्णन देश के अगले उपराष्ट्रपति होंगे। एनडीए की ओर से उन्हें उम्मीदवार घोषित किया गया है। राधाकृष्णन फिलहाल महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। झारखंड से उनका तबादला महाराष्ट्र कर दिया गया था। राधाकृष्णन तमिलनाडु के रहने वाले हैं। झारखंड की मिट्टी में इतनी ताकत है कि यहां लोहा भी सोना बन जाता है। यह पावन धरती है। 


राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश भी झारखंड से जुड़े हुए हैं। इस तरह तीन महत्वपूर्ण संवैधानिक पदों पर बैठने वाले झारखंड से जुड़े होंगे। 
   

उपराष्ट्रपति के नाम के चयन में मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने फिर पूरे देश को चौकाया है। जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद से कई नामों की चर्चा थी। पर किसी मीडिया में सीपी राधाकृष्णन का नाम नहीं आया।  मोदी ने राधाकृष्णन का नाम तय कर एक बार फिर सबको चौकाया और तमाम अटकलें पर विराम लगा दिया।  जिनके नामों की चर्चा थी वह कहीं नहीं आए । मोदी ने दक्षिण भारत को साधने के लिए तमिलनाडु से आने वाले ओबीसी समाज के सशक्त आवाज सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाकर कई संदेश दिए हैं। इसके कई राजनीतिक संदेश निकले जा सकते हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश