झामुमो के जिला समिति की बैठक में हुई पंचायती चुनाव पर चर्चा
On
रांची: राजधानी के लालपुर स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला कार्यालय में पार्टी के रांची जिला समिति की बैठक हुई। इस बैठक को जिलाध्यक्ष मुशताक आलम की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि सात मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन बरियातु स्थित केन्द्रीय कार्यालय में दोपहर दो बजे से किया जाएगा।
इस समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित होने का आग्रह किया जाएगा। साथ ही कई पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जायेगा। इसके अलावे बैठक में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा किया गया। जिसमें अधिक से अधिक पंचायत समिति सदस्य, मुखिया और जिला परिषद सदस्य की जीत सुनिश्चित करने पर रणनीति बनाया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand


