सीसीएल ने किया फ्लोरेंस बारला को सम्मानित
On
रांची: कजाकिस्तान में आयोजित इंटरनेशनल इनविटेशन एथलेटिक्स मीट में दो स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली जेएसएसपीएस कैडेट्स फ्लोरेंस बारला को बुधवार को सीसीएल सीएमडी गोपाल सिंह सहित उनकी पत्नी प्रमिला सिंह ने सम्मानित करते हुये बधाई व शुभकामनाएं दी। सीएमडी ने इस मौके पर कहा कि हम सभी ने जो मिशन ओलंपिक का सपना देखा है, वह साकार होता दिख रहा है।
बतौर अभिभावक इन्होंने अपने आवास में फ्लोरेंस की चर्चा करते हुए कहा कि आप इसी तरह का बेहतरीन प्रदर्शन को बनाये रखें व 2024 के ओलंपिक में स्वर्ण पदक प्राप्त कर झारखंड राज्य के साथ- साथ पूरे देश का नाम रौशन करें। श्री सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उभरते हुई जेएसएसपीएस कैडेट्स फ्लोरेंस को प्रतीक चिह्न देकर सम्मांनित किया । कहा कि विश्व के मानचित्र पर आपने जो देश का परचम लहराया है वह सही मायने में कठिन मेहनत व लगन का परिचायक है। गौरतलब है कि केंद्र व राज्य सरकार सहित सीसीएल ने मिलकर खेलगांव स्थित झारखंड स्टेट स्पोर्टस प्रमोशन सोसाईटी की शुरूआत जुलाई 2016 में की थी, जिसका मूल ध्येय ‘‘मिशन ओलंम्पिक मेडल 2024’’ में अधिक से अधिक पदक प्राप्त करना है।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/raghuvar-speaker-at-the-congratulatory-ceremony-will-be-completed-after-winning-60-seats-in-the-assembly-mission-2019जेएसएसपीएस में चयनित बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कोच द्वारा प्रशिक्षण व विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। श्री सिंह ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम सभी ने जो मिशन ओलंपिक का सपना देखा है वह फ्लोरेंस बारला जैसे खिलाड़ी के रूप में साकार होता दिख रहा है। झारखंड के बेटे एवं बेटियों में असीम प्रतिभा है व इसेे निखारने में खेल अकादमी अहम भूमिका निभा रहा है। इस भेंट के दौरान खेल अकादमी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी जितेंद्र तिवारी, एलएमसी के सदस्य राजेश जैसवाल, प्रशिक्षक आशु भाटिया, संजय घोष, श्रीकांत पुरवार, वर्षा द्विवेदी सहित कई लोग मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand










