अपराधियों के सहारे नैया पार करना चाहती है भाजपा: राकेश सिन्हा

भाजपा की राजनीति में अपराधियों की एंट्री, कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल

अपराधियों के सहारे नैया पार करना चाहती है भाजपा: राकेश सिन्हा
राकेश सिन्हा (फाइल फोटो)

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश के बयानों पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि झारखंड में भाजपा अब अपनी खोई हुई जमीन एक अपराधी के सहारे तलाशने का काम कर रहे हैं।

रांची: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश के बयानों पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि झारखंड में भाजपा अब अपनी खोई हुई जमीन एक अपराधी के सहारे तलाशने का काम कर रहे हैं। दीपक प्रकाश के नजर में या यूं कहें की पूरी भाजपा के नजर में बलात्कारी हो, भ्रष्टाचारी हो, या अपराधी हो वो समाज की चिन्ता करने वाला व्यक्ति होता है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार की विकास योजनाओं से विचलित भाजपा इतनी हताश हो गई है कि अब एक अपराधी के सहारे अपनी नैया पार करना चाहती है। 

सिन्हा ने अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा पर भी तंज कसते हुए कहा कि यह पता नहीं चलता लकड़ा झारखंड अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य हैं या राष्ट्रीय क्योंकि फ्लाईऑवर विवाद का मामला हो या सूर्या हांसदा का एनकॉउंटर का सिर्फ इसी राज्य में वो भ्रामक राजनीति करने का काम कर रही हैं। उन्होंने प्रश्न करते हुए कहा कि आशा लकड़ा जी बतायें कि मणिपुर कितनी बार गईं जब वो मध्यप्रदेश में भाजपा के नेताओं द्वारा एक आदिवासी युवक के चेहरे पर मुत्र त्याग किया गया तो अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नाते क्या संज्ञान लिया और क्या कारवाई की।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार