अन्नपूर्णा देवी, सुदिव्य कुमार व विजय हासंदा ने की केन्द्रीय मंत्री से शिष्टाचार भेंट, स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की हुई चर्चा 

राज्य के छह जिलों के सदर अस्पताल होंगे मेडिकल कालेज में अपग्रेड 

अन्नपूर्णा देवी, सुदिव्य कुमार व विजय हासंदा ने की केन्द्रीय मंत्री से शिष्टाचार भेंट, स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की हुई चर्चा 
केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ अन्नपूर्णा देवी, सुदिव्य कुमार एवं विजय हंसदा

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दी सैद्धांतिक सहमति, पीपीपी मोड पर होगा संचालित होंगे इन जिलों के धनबाद, देवघर, खूंटी, गिरिडीह, जामताड़ा और पूर्वी सिंहभूम सदर अस्पताल

रांची: झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने को लेकर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार तथा सांसद विजय कुमार हांसदा ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट कर स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की. 

झारखण्ड में तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार एवं राज्य के नागरिकों को सुलभ एवं उन्नत चिकित्सा सुविधा प्राप्त को लेकर मंत्री सुदिव्य कुमार ने बताया कि चर्चा के दौरान विशेष रूप से राज्य के छह जिलों(धनबाद, देवघर, खूंटी, गिरिडीह, जामताड़ा और पूर्वी सिंहभूम) के सदर अस्पतालों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड के अंतर्गत मेडिकल कालेजों में अपग्रेड करने के प्रस्ताव पर गंभीर विमर्श हुआ. उन्होंने परियोजनाओं के लिए शीघ्र स्वीकृति एवं वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से किया. इसपर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान की और सकारात्मक सहयोग का आश्वासन भी दिया.

सुदिव्य कुमार ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग से झारखंड स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई उंचाइयों को छूएगा और राज्य के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी.

 

Read More.. Ranchi News: CIT मेकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों का औद्योगिक भ्रमण, एसएनएल बेयरिंग में सीखी निर्माण तकनीक

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी