Ranchi News: शिक्षक दिवस पर एसबीयू में कार्यक्रम का भव्य आयोजन 

कुलपति प्रो. जगनाथन ने शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को दी शुभकामनाएं

Ranchi News: शिक्षक दिवस पर एसबीयू में कार्यक्रम का भव्य आयोजन 

एसबीयू में शिक्षक दिवस पर हुए कार्यक्रम में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने अपने संबोधन में शिक्षकों और छात्रों के संबंधों को परिभाषित करते हुए शिक्षकों को अपने छात्रों के ज्ञानवर्धन के मार्ग पर सतत् दस्तक देने का सुझाव दिया। कार्यक्रम में एसबीयू के विभिन्न विभागो के शिक्षकों को पुरस्कृत भी किया गया। 

रांची: शिक्षक दिवस पर सरला बिरला विश्वविद्यालय में हुए कार्यक्रम में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने अपने संबोधन में शिक्षकों और छात्रों के संबंधों को परिभाषित करते हुए शिक्षकों को अपने छात्रों के ज्ञानवर्धन के मार्ग पर सतत् दस्तक देने का सुझाव दिया। इस संदर्भ में उन्होंने प्रसिद्ध दार्शनिक अरस्तू का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक बेहतर समय प्रबंधन, चरित्र निर्माण एवं अन्यान्य गुणों के माध्यम से छात्रों को कई राह दिखा सकते हैं। विवि के कुलपति प्रो जगनाथन ने शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को शुभकामनाएं देते हुए अपने कर्तव्य एवं दायित्व से विद्यार्थियों को संकल्प सिद्धि का मार्ग अपनाने की सलाह दी। आज के युग में नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की भी बात उन्होंने अपने संक्षिप्त संबोधन में कही।

कार्यक्रम में एसबीयू के विभिन्न विभागो के शिक्षकों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर विवि के कुलसचिव प्रो. एस बी डांडिन समेत तमाम शिक्षकगण और शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। विवि के  प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान और  महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने शिक्षक दिवस के अवसर पर विवि परिवार को शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

बंगाल में समुद्र से बरामद हुआ लापता ट्रॉलर, 9 की मौत, 6 मछुआरे अब भी लापता बंगाल में समुद्र से बरामद हुआ लापता ट्रॉलर, 9 की मौत, 6 मछुआरे अब भी लापता
नामांकन के तुरंत बाद वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, तेज प्रताप बोले- राजनीतिक साजिश
रांची में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, दीपिका पांडेय सिंह ने महिलाओं की भूमिका को बताया अहम
खान सर को बड़ी राहत! फायरिंग केस में पटना कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
ग्रामीण विकास योजनाओं पर केंद्र-राज्य की अहम बैठक, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की समीक्षा
Breaking: सलमान खान की 'मातृभूमि' इस साल नहीं होगी रिलीज? सामने आई बड़ी वजह
99,639 करोड़ निवेश पर BJP का बड़ा हमला, प्रतुल शाह देव बोले- पुरानी घोषणाओं की री-पैकेजिंग
धोनी के सबसे भरोसेमंद साथी स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद छोड़ी CSK
बाबूलाल मरांडी की पहल रंग लाई, नवाडीह गांव में लगा नया 100 KVA ट्रांसफार्मर
प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे से पहले बम धमाकों की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्रुखाबाद मुठभेड़: 25 हजार का इनामी गोकश पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार
घायल पहलवान अनंत मुर्मू के लिए मसीहा बनीं जूली हेम्ब्रम, हरसंभव मदद का दिया भरोसा