बारिश रुकते ही बढ़ी गर्मी और उमस, लोग परेशान
मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे लोग
मौसम विभाग ने आज राज्य में कही हल्की, तो कही मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। झारखंड में इन दिनों दिन में भारी गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि देर रात में लोगों को ठंड भी महसूस हो रही है। कभी बारिश तो कभी गर्मी के चलते लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में भी आ रहे हैं।
रांची: झारखंड के विभिन्न जिलों में पिछले दो-तीन दिनों से बारिश रुकी है, लेकिन बारिश के रुकते हैं गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालांकि, दोपहर बाद हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज राज्य में कही हल्की, तो कही मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान मध्यम दर्जे की हवा ( 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से) चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी व्यक्त की है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।
झारखंड में इन दिनों दिन में भारी गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि देर रात में लोगों को ठंड भी महसूस हो रही है। कभी बारिश तो कभी गर्मी के चलते लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में भी आ रहे हैं। यही वजह है कि राजधानी रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) और सदर अस्पताल सहित कई अन्य अस्पतालों में भी मरीजों की भारी भीड़ देखी जा रही है। लोग वायरल फीवर, टाइफाइड, मलेरिया, कफजनीत खांसी सहित अन्य तकलीफें लेकर पहुंच रहे हैं।

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


