Ramgarh News: मुख्यमंत्री सहायता राहत कोष से मिला आर्थिक सहयोग, पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो ने परिजन को 50 हजार का चेक सौंपा
मुख्यमंत्री के निर्देश पर राहत कोष से 50 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई
सहायता प्राप्त होने पर पीड़ित परिवार ने स्थानीय विधायक ममता देवी के प्रति आभार प्रकट किया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी धन्यवाद दिया।
रामगढ: गोला प्रखंड के बरवाटांड़,कामता गांव निवासी सीमा देवी पिछले कई महीनों से हार्ट की बीमारी से जूझ रही हैं और वह इलाज कराते कराते परेशान हो गई थी फिर भी पूरी तरह ठीक नहीं हुई थी और आर्थिक संकट से जूझ रही थी। इस कठिन परिस्थिति में सीमा देवी ने स्थानीय विधायक ममता देवी से आर्थिक सहयोग का आग्रह किया।
विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर सहायता दिलाने का निवेदन किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राहत कोष से 50 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई। गुरुवार को पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो ने बरवाटांड़ पहुंचकर चेक सीमा देवी को सौंपा। सहायता प्राप्त होने पर पीड़ित परिवार ने स्थानीय विधायक ममता देवी के प्रति आभार प्रकट किया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी धन्यवाद दिया।


