Crime News: अचानक 10 महिलाएं पहुंचीं थाना, एकसाथ ली हत्या की जिम्मेवारी, एक गिरफ्तार 

छेड़खानी से तंग आकर की हत्या 

Crime News: अचानक 10 महिलाएं पहुंचीं थाना, एकसाथ ली हत्या की जिम्मेवारी, एक गिरफ्तार 
(सोर्से-गूगल)

पलामू के छतरपुर थाना में अचानक 10 महिलाएं पहुंचीं और एक साथ एक व्यक्ति की हत्या की जिम्मेदारी ली. मृतक वृक्ष भुइयां पर जंगल में महिलाओं से बार-बार छेड़खानी करने का आरोप था. घटना वाले दिन भी उसने अश्लील हरकत की, जिसके बाद एक महिला ने टांगी से उस पर हमला कर दिया. पुलिस ने अनुसंधान के बाद एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है

पलामू: पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. मंगलवार को छतरपुर थाना परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक साथ 10 महिलाएं थाने पहुंचीं और पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मविश्वास के साथ कहा— “हमने वृक्ष भुइयां की हत्या की है.”

पुलिस अधिकारी इस सामूहिक स्वीकारोक्ति से हैरान रह गए. महिलाओं ने दावा किया कि वृक्ष भुइयां लगातार जंगल में लकड़ी काटने गई महिलाओं के साथ छेड़खानी करता था. घटना वाले दिन भी उसने छेड़खानी की कोशिश की, जिसके बाद एक महिला ने टांगी से वार कर उसकी हत्या कर दी.

हत्या मामले में महिला को किया गया गिरफ्तार

महिलाओं के सूचना के बाद पुलिस ने मामले में अनुसंधान करते हुए हत्या के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. सभी महिलाएं पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं.

क्या है पूरा मामला

छतरपुर थाना क्षेत्र की ग्रामीण महिलाएं नियमित रूप से जंगल में लकड़ी चुनने जाती थीं. इसी दौरान वृक्ष भुइयां नामक व्यक्ति उन्हें बार-बार परेशान करता था. गिरफ्तार महिला ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन भी वृक्ष जंगल में पहुंचा और छेड़खानी की कोशिश की. जब महिलाओं ने विरोध किया तो स्थिति बिगड़ गई और गुस्से में आकर महिला ने टांगी से वार कर दिया, जिससे वृक्ष की मौके पर ही मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: दिल दहला देने वाली ऑनर किलिंग, प्रेम संबंध से नाराज पिता ने सोती हुई बेटी को टांगी से काटा

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि महिला ने छेड़खानी को लेकर हत्याकांड को अंजाम दिया है. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

यह भी पढ़ें: बड़ा साइबर फ्रॉड: डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से बना फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट, पैसे मांगने का आरोप

 

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश
Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली
Pakur News: पॉलिटेक्निक में बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन पर कार्यशाला आयोजित
Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा
Hazaribagh News: दनुआ घाटी में कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल