Koderma News: पूजा प्रबंध समिति के अध्यक्ष चुने गए सुरेंद्र भाई मोदी
महासचिव राजेंद्र एवं कोषाध्यक्ष दशरथ राम बने
चुनाव पर्यवेक्षक विनोद कुमार बर्णवाल के द्वारा पूजा प्रबंध समिति का गठन किया गया।
कोडरमा: जयनगर प्रखंड मुख्यालय के दुर्गा मंदिर प्रांगण में पूजा प्रबंध समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता पूजा प्रबंध समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राज नारायण सिंह ने की। चुनाव पर्यवेक्षक विनोद कुमार बर्णवाल के द्वारा पूजा प्रबंध समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष सुरेंद्र भाई मोदी, उपाध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय, सुनील सिंह, महासचिव राजेंद्र सिंह सुमन, सचिव रामकुमार, पप्पू सोनी, कोषाध्यक्ष दशरथ राम, अंकेक्षक के सुरेंद्र प्रसाद मोदी, राजकुमार सिंह, चुनाव पर्यवेक्षक सुभाष कुमार स्वर्णकार, राजेश साहू, संरक्षक विनोद सिंह, कैलाश प्रसाद, महेश पांडेय को बनाया गया।
मौके पर पूर्व जिप सदस्य पवन सिंह, शशिकांत प्रसाद, उदय शंकर पासवान, चंदन बर्णवाल, वीरेंद्र कुमार, संतोष साव, सरोज सोनी, मोहन यादव, राजेंद्र सिंह, बिनोद साव, छोटे लाल गुप्ता, कैलाश राम, अमरजीत शर्मा, अर्जुन राम, बिमलेश मोदी, रविन्द्र बर्णवाल, रतन सोनी, दामोदर सिंह, खुशु पंडित, उमेश मोदी, महादेव साव, शिव शंकर स्वर्णकार सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


