Koderma News: लंपी वायरस फैलने से पशुपालक हो रहे परेशान

Koderma News: लंपी वायरस फैलने से पशुपालक हो रहे परेशान

पशुपालक इस बीमारी से बेहाल है एवं बचाव को लेकर जिला प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं।

कोडरमा: सतगावां  प्रखंड गुरुवार आधा दर्जन से अधिक गांव में लंपी बीमारी का वायरस तेजी से फैल रही है। इस बीमारी से अब तक के कई पशु इसके चपेट में आ गए हैं। क्षेत्र में कई गायों के बछड़ा की मौत हो गई है। ताजा मामला में ग्राम नासरगंज में देवेन्द्र पांडेय का बछड़ा की मौत गुरुवार की सुबह में हो गईं। पशुपालक बता रहे हैं कि इस बीमारी से पशुओं के शरीर पर फकुंदे उगते हैं, एवं शरीर पर दरारें पड़ कर चकता चकता उखड़ जाती है। जिससे पशु चारा खाना बंद कर देती है, दुधारू पशु का दूध सूख जाता है, गाभिन पशुओं का गर्भ नष्ट हो जाता है एवं बछड़ा की मौत हो जाती है।

पशुपालक बता रहे हैं कि लम्बे समय से लंपी बीमारी का वायरस का टीकाकरण नहीं होने से पशुओं पर इसका असर पड़ रहा है।एक ओर सरकार के द्वारा गरीब लोगों को स्वावलंबी बनाने के लिए पशुओं एवं गायों का वितरण किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर बीमारी से किसान बेहाल एवं उनके आय पर असर पड़ रहा है। ग्रामीण डॉक्टर से इलाज कराने पर मजबूर हैं। आसनाकोनी गांव में सुनील राम, योगेंद्र राम, दिनेश राम, रामदेव राम, नासरगंज के सुरेंद्र पांडेय, त्रिलोकी माली इन लोगों के दुधारू जानवर लंपी बीमारी का वायरस से ग्रसित है। पशुपालक इस बीमारी से बेहाल है एवं बचाव को लेकर जिला प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश