Koderma News: जिला कल्याण पदाधिकारी अपने घर में मिली बेहोश, रिम्स रेफर

Koderma News: जिला कल्याण पदाधिकारी अपने घर में मिली बेहोश, रिम्स रेफर
शीतल उषा किरण कांडील (जिला कल्याण पदाधिकारी)

उन्होंने इसी माह 8 अगस्त को कोडरमा में बतौर कल्याण पदाधिकारी के रूप में प्रभार ग्रहण किया है।

कोडरमा: दूधीमाटी में रह रही कोडरमा जिला कल्याण पदाधिकारी बेहोश की हालत में मिली है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी देते हुए कल्याण पदाधिकारी शीतल उषा किरण कांडील के वाहन चालक शंकर कुमार ने बताया कि कल्याण पदाधिकारी कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत दूधीमाटी में किराए पर रहती हैं। शंकर ने बताया कि वे नित्य दिन की भांति वे मैडम को कार्यालय ले जाने हेतु 9 बजे दूधीमाटी स्थित उनके आवास पर गए। वहां जाकर उनको आवाज लगाया तथा फोन भी किया तो कोई जवाब नहीं मिला। करीब एक घंटा इंतजार करने पर मैने दुबारा से उन्हें फोन किया, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद उन्हें आवाज लगानी शुरू की, इसपर मकान मालिक ने कहा कि मैडम आज सुबह से ही घर से बाहर नहीं निकलीं हैं। जिसपर मुझे शक हुआ और मैने मकान मालिक को नीचे बुलाकर उनके दरवाजे को काफी पीटा, कोई जवाब नहीं मिलने पर हमने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और जैसे ही हमलोग अंदर प्रवेश किए तो देखा कि वो जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थीं। इसके पश्चात हमने एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया।

इधर सदर अस्पताल में उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। बताते चलें कि इसी माह 8 अगस्त को कोडरमा में बतौर कल्याण पदाधिकारी के रूप में प्रभार ग्रहण किया है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही जिले के आला अधिकारी सदर अस्पताल पहुंच उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली। सदर में इलाज करके गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।

Edited By: Hritik Sinha

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट