Koderma News: जैन मुनि प्रमाण सागर जी का देशव्यापी आह्वान, संतों की सुरक्षा के लिए एकजुट होगा समाज

त्याग तपस्या और संयम साधना का जीवन

Koderma News: जैन मुनि प्रमाण सागर जी का देशव्यापी आह्वान, संतों की सुरक्षा के लिए एकजुट होगा समाज
(फ़ोटो)

मध्य प्रदेश के रीवा में पैदल विहार कर रहीं दो जैन माता जी की सड़क दुर्घटना में हुई समाधि के विरोध में जैन संत मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज के आह्वान पर 25 मई को कोडरमा के झुमरीतिलैया में विशाल मौन रैली निकाली जाएगी। 'राष्ट्रीय संत सुरक्षा अभियान' के तहत आयोजित इस रैली में समाज के पुरुष सफेद और महिलाएं केसरिया वस्त्र पहनकर शामिल होंगी। रैली के बाद जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्रालय और मानवाधिकार आयोग को साधु-संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा।

कोडरमा: समस्त जैन समाज एवं विभिन्न सामाजिक धार्मिक संगठन के संयुक्त राष्ट्रीय संत सुरक्षा अभियान के अंतर्गत ओर जैन संत मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी मुनीराज (सम्मेदशिखर जी) के आह्वान पर दिनांक 25 मई को प्रातः 8 बजे झुमरीतिलैया शहर में विशाल मौन रैली का आयोजन किया गया है। ये रैली हाल ही में मध्यप्रदेश के रीवा में घटी। पैदल विहाररत पूज्य माता जी एवं संघ के साथ हृदय विदारक घटना नहीं दुर्घटना हुई जिसमें पैदल चल रहे 2 जैन माता जी को गाड़ी से टक्कर मारने से समाधि हो गई। ये घटना पूरे समाज को झकझोर देने वाली हुई। 

जैन संत ने कहा कि केवल शोक संदेश, संवेदनाएँ अथवा श्रद्धांजलि देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह घटना सम्पूर्ण समाज के लिए गंभीर चिंतन का विषय छोड़ गई है। मुनि ने कहा कि आज ऐसी घटनाएँ लगातार बढ़ती जा रही हैं और साधु-संतों के जीवन पर संकट दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि त्याग, तपस्या और संयम साधना का जीवन जीने वाले तथा समाज को प्रेम और अहिंसा का संदेश देने वाले पदविहारी साधु-संतों के साथ यदि इस प्रकार की घटनाएँ घटित होती रहेंगी, तो यह किसी भी दृष्टि से सहन करने योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि हर बार घटना के बाद लोग शोक व्यक्त करते हैं, कुछ दिन चर्चा होती है और फिर सब कुछ शांत हो जाता है, लेकिन कुछ समय बाद पुनः कोई दूसरी घटना सामने आ जाती है। 

आखिर यह सिलसिला कब तक चलता रहेगा? अब समाज को केवल मौन दर्शक बने रहने के बजाय संगठित होकर ठोस कदम उठाने होंगे। इसी उद्देश्य से उन्होंने पूरे देश में साधु-संत सुरक्षा अभियान चलाने का प्रस्ताव रखा तथा संपूर्ण देश में 25 मई सोमवार को प्रातः काल एक निश्चित समय पर समस्त जैन समाज द्वारा व्यापक जनजागरण अभियान संचालित करने की बात कही। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रथम चरण में देशभर में मौन रैलियाँ  ज्ञापन अभियान आयोजित किया जाएगा। पुरुष सफेद वस्त्र तथा महिलाएँ केसरिया वस्त्र धारण कर शांतिपूर्ण ढंग से रैलियाँ निकालें और जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपेंगे। 

मुनि ने कहा कि ज्ञापन ज्ञापन जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मानवाधिकार आयोग, अल्पसंख्यक आयोग, प्रधानमंत्री कार्यालय एवं गृह मंत्रालय को भेजे जाएंगे। सोशल मीडिया पर केवल आक्रोश व्यक्त करने से समाधान नहीं निकलेगा, बल्कि योजनाबद्ध और संगठित प्रयास करने होंगे। जैन संत मुनि श्री 108 प्रमाणसागर महाराज ने कहा कि अभी समय है जागने का। यदि आज समाज ओर सरकार संगठित होकर ठोस कदम उठाएगा, तभी भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सकेगी। अन्यथा केवल शोक और संवेदनाओं तक सीमित रह जाने से कोई परिणाम नहीं निकलेगा।

यह भी पढ़ें: Koderma News: एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री निलेश कटारिया का भव्य स्वागत: सांगठनिक मजबूती पर मंथन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: सदर अस्पताल का देश भर में डंका, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में मिला पूरे भारत में तीसरा स्थान
Dhanbad News: मीन अधिग्रहण मामलों पर जिला प्रशासन सख्त, अपर समाहर्ता कक्ष में रैयतों और बीसीसीएल अधिकारियों की बड़ी सुनवाई
जमीन विवाद में खूनी खेल: रामपुर गांव में अंधाधुंध गोलीबारी, एक युवक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
Palamu News: डीडीसी जावेद हुसैन बने खूंटी के नए उपायुक्त, प्रबुद्ध जनों और समाजसेवियों में भारी हर्ष
पद्म पुरस्कार 2026: धर्मेंद्र, हरमनप्रीत कौर और उदय कोटक समेत 66 हस्तियां सम्मानित
Ramgarh News: कोयला तस्करों का नया पैंतरा, पैसेंजर सूमो को कस्टमाइज्ड कर ढोया जा रहा था अवैध कोयला, वाहन जब्त
Ramgarh News: पुलिस का समकालीन अभियान, पुलिस ने कांड संख्या 59/26 के फरार अभियुक्त भांगो साव को दबोचा
Ramgarh News: लू और भीषण गर्मी पर उपायुक्त सख्त, DC ऋतुराज के निर्देश पर जिले भर में शुरू हुए 'जल राहत केंद्र'
Deoghar News: सौरभ कुमार भुवानिया बने 48वें उपायुक्त, निवर्तमान डीसी शशि प्रकाश सिंह से ली जिम्मेदारी
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: अपने दम पर प्रत्याशी उतारेगी बीजेपी, प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से बड़ा फैसला
बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा