Koderma News: क्रेशर चोरी मामले की जांच करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला
हमलावरों और चोरों की धरपकड़ के लिए पुलिस सख्त हुई
कोडरमा के चंदवारा थाना क्षेत्र में क्रेशर चोरी मामले की जांच और कबाड़ी दुकान में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने अचानक हमला कर दिया। इस पथराव में थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार सहित करीब एक दर्जन जवान मामूली रूप से घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।
कोडरमा: जिला अंतर्गत चंदवारा थाना क्षेत्र के ढाब थाम स्थित महूडरा सालोनिया क्रेशर में हुई चोरी के मामले में जांच करने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान पथराव और झड़प में चंदवारा थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार सहित लगभग एक दर्जन पुलिस जवान मामूली रूप से घायल हो गए हैं।
घटना के तुरंत बाद सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है। हांलाकि सभी जवानों को हल्की-फुल्की चोटें ही आई हैं और उनकी स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से स्थिति को संभाला और इस हमले व चोरी के मामले में संलिप्त करीब 10 संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया है।


पुलिस ने मौके से 10 लोगों को हिरासत में लिया है, उनमें 4 लोग क्रेशर में हुई चोरी के मामले के मुख्य आरोपी बताए जा रहे हैं। इस छापेमारी के दौरान पुलिस को सफलता भी मिली है और क्रेशर से चुराया गया सामान बरामद कर लिया गया है। थाना प्रभारी शशिभूषण ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि छापेमारी के दौरान कबाड़ी दुकान के पास झड़प हुई थी, जिसमें कुछ जवानों को मामूली चोटें आई हैं।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


