Koderma News: नकली ठेकेदार समेत 8 आरोपी गिरफ्तार, पाइप और हाइड्रा मशीन जब्त
जलापूर्ति योजना की पाइप चोरी का खुलासा
मुख्यालय डीएसपी रतीभान सिंह ने बताया कि इस मामले में और भी लोग शामिल हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।
कोडरमा: जिले के डोमचांच थानान्तर्गत बगड़ो गांव में लगने वाले बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना की पाईप चोरी मामले में का पुलिस ने उद्वेदन कर लिया है। चोरी की पाईप को बरामद करते हुए इस वारदात में शामिल 8 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार को प्रेसवार्ता में एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि बगड़ो पंचायत में बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना के कार्यान्वयन हेतु रखे गये 500 एम एम डायमीटर के पाईपो को हाईड्रा वाहन से ट्रकों में लोडकर चोरी के नियत से ले जाने के मामले में अभिजीत कुमार कनीय अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रशाखा, डोमचांच के लिखित आवेदन पर डोमचांच थाना में कांड संख्या- 71/25 दर्ज किया गया था।
उक्त कांड की गंभीरता को देखते हुए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। बताया गया कि डोमचांच प्रखंड के बगड़ो में जलापूर्ति योजना का काम कर रही कंपनी ब्लैकलिस्टेड हो गई थी। वहां बड़ी मात्रा में 500 एमएम के पाइप स्टॉक किए गए थे। राहुल कुमार नाम का व्यक्ति खुद को ठेकेदार बताकर मजदूरों और ट्रांसपोर्टर की मदद से हाइड्रा मशीन से पाइप ट्रक में लोड कर रहा था।पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जेई को इसकी सूचना मिली। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
