Ranchi News: खनिज विधेयक पर झारखंड कांग्रेस का भाजपा सांसदों से सवाल, राकेश सिन्हा बोले- इस्तीफा दें या हक की लड़ाई लड़ें

कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा- झारखंड के अधिकारों से किसी कीमत पर समझौता नहीं

Ranchi News: खनिज विधेयक पर झारखंड कांग्रेस का भाजपा सांसदों से सवाल, राकेश सिन्हा बोले- इस्तीफा दें या हक की लड़ाई लड़ें
खनिज विधेयक को लेकर भाजपा सांसदों पर निशाना साधते झारखंड कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा।

खनिज विधेयक को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने भाजपा और झारखंड से चुने गए भाजपा सांसदों पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा राज्य की पहचान, अर्थव्यवस्था और जनता के अधिकारों से जुड़ी है।

रांची: खनिज विधेयक को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने भाजपा और झारखंड से चुने गए भाजपा सांसदों पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा राज्य की पहचान, अर्थव्यवस्था और जनता के अधिकारों से जुड़ी हुई है। ऐसे में राज्य के हितों और अधिकारों को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रावधान को कांग्रेस स्वीकार नहीं करेगी।

भाजपा सांसदों से कांग्रेस ने मांगा स्पष्ट रुख

राकेश सिन्हा ने झारखंड के सभी भाजपा सांसदों को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें झारखंड और यहां की जनता के प्रति जिम्मेदारी और नैतिकता है, तो उन्हें खनिज विधेयक के खिलाफ खुलकर आवाज उठानी चाहिए।

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद या तो केंद्र सरकार पर दबाव बनाकर विधेयक वापस करवाएं या फिर अपने पद से इस्तीफा देकर झारखंड के अधिकारों की लड़ाई में जनता के साथ खड़े हों।

‘चुनाव में वादे, दिल्ली में चुप्पी’

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान भाजपा सांसद झारखंड की जनता से बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन दिल्ली में राज्य के अधिकारों और हितों की रक्षा करने की बारी आने पर उनकी आवाज गायब हो जाती है।

यह भी पढ़ें: JPSC Protest: छठे दिन भी जारी देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, तबियत बिगड़ी

उन्होंने कहा कि झारखंड के खनिज संसाधनों पर राज्य और जनता के अधिकार का सवाल किसी राजनीतिक दल के हित से बड़ा मुद्दा है। कांग्रेस यह जानना चाहती है कि भाजपा सांसद झारखंड के हित में खड़े हैं या केंद्र की सत्ता के दबाव में चुप हैं।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Vidhansaha : झारखंड विधानसभा में सदस्यों की गैरमौजूदगी पर स्पीकर नाराज, बोले- सवाल पूछने वाले समय पर सदन में रहें

‘चुप्पी को माना जाएगा सहमति’

राकेश सिन्हा ने कहा कि खनिज विधेयक को लेकर भाजपा सांसदों की चुप्पी अब उनकी सहमति मानी जाएगी। यदि वे विधेयक के प्रावधानों से सहमत नहीं हैं तो उन्हें संसद से लेकर सड़क तक खुलकर विरोध करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि केवल बयानबाजी या दिखावटी विरोध से काम नहीं चलेगा। भाजपा सांसदों को अपने रुख को स्पष्ट करते हुए जनता के सामने जवाब देना होगा।

झारखंड के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस झारखंड के अधिकारों, प्राकृतिक संसाधनों और संघीय ढांचे की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा राज्य की जनता की ताकत है और इसे कमजोर करने का कोई भी प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा।

राकेश सिन्हा ने कहा कि आने वाले दिनों में जनता खुद भाजपा सांसदों से सवाल करेगी और उनके रुख का हिसाब लेगी। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा सांसद ‘झारखंड के प्रहरी हैं या दिल्ली की सत्ता के दरबारी?’

उन्होंने दोहराया कि झारखंड के हितों से किसी भी तरह का समझौता कांग्रेस को मंजूर नहीं है और खनिज संसाधनों से जुड़े अधिकारों की लड़ाई को आगे भी मजबूती से जारी रखा जाएगा।

 
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

सीसीएल मुख्यालय में गूंजा देशभक्ति का स्वर, भव्यता से मनाया गया ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम सीसीएल मुख्यालय में गूंजा देशभक्ति का स्वर, भव्यता से मनाया गया ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम
Ranchi News : खड़गे के कथित मंच शुद्धिकरण पर कांग्रेस का हमला, विजय शंकर नायक बोले- नहीं सहेगा हिंदुस्तान
टाटा स्टील ने जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड का स्वामित्व चर्चिल ब्रदर्स एफसी को सौंपा
झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बड़ी राहत, अब 15 सितंबर तक दाखिल करें दावा-आपत्ति
Dhanbad News: रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में उपायुक्त आदित्य रंजन करेंगे झंडोत्तोलन, मुख्य समारोह की तैयारियां पूरी
Ranchi News: खनिज विधेयक पर झारखंड कांग्रेस का भाजपा सांसदों से सवाल, राकेश सिन्हा बोले- इस्तीफा दें या हक की लड़ाई लड़ें
बंगाल में गिरफ्तार पाकिस्तानी नागरिक की जांच में जुटी NIA, STF से मांगी पूरी जानकारी
Giridih News: सरिया में झामस का जोरदार प्रदर्शन, गरीबों-भूमिहीनों के हक में उठी आवाज
डार्विन टेस्ट: तंजीद हसन के शतक और शांतो के 84 रन से बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया पर बनाई 153 रन की बढ़त
Crime News: गोड्डा में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तार; मोबाइल-गमछा बरामद
Ranchi News: लगातार बारिश के बीच सिलागाई में शहीद वीर बुधु भगत की प्रतिमा धराशायी
'आवारापन 2' Review: इमरान हाशमी की दमदार वापसी, प्यार और बदले की कहानी ने बढ़ाया रोमांच