Jamshedpur News: सरयू राय की पहल पर खरीदे गये तीन नये मोटर
मानगो की जनता को नहीं होना होगा पानी के लिए परेशान
by: Mohit Sinha
On
जमशेदपुर: पश्चिमी के विधायक सरयू राय की पहल पर मानगो में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए तीन नए मोटर और एक पैनल बोर्ड खरीदे गये हैं। पैनल बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गया था।
विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि पिंटू सिंह ने बताया कि तीनों मोटर अंशतः ही काम कर रहे थे। इससे इलाके में पेयजलापूर्ति में दिक्कत हो रही थी। जनता की इस गंभीर मांग को विधायक सरयू राय ने विधानसभा सत्र में उठाया था। इसी का नतीजा है कि तीन नए मोटर और पैनल बोर्ड खरीदे गये। उन्होंने बताया कि एक मोटर 350 एचपी (हॉर्स पावर) का है जो इंटकवेल में लगाया जाएगा जबकि दो अन्य मोटर 150-150 एचपी के हैं जो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में इस्तेमाल किया जाएगा।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts


Latest News
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित








