Jharkhand News: मुठभेड़ में मारा गया  एक करोड़ का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन 

रघुनाथ हेंब्रम एवं बिरसेन गंझू भी  ढेर

Jharkhand News: मुठभेड़ में मारा गया  एक करोड़ का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन 

हजारीबाग जिले में आज सुबह पुलिस और प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी सहदेव सोरेन समेत तीन नक्सली मार गिराए गए।

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में आज सुबह पुलिस और प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी सहदेव सोरेन समेत तीन नक्सली मार गिराए गए। यह मुठभेड़ सुबह करीब 6 बजे गीरहोर थाना क्षेत्र अंतर्गत पनतीतरी जंगली क्षेत्र में (बोकारो एवं गिरिडीह का सीमावर्ती क्षेत्र) में हुई। झारखंड पुलिस के आईजी (अभियान) माइकल राज एस ने इसकी पुष्टि की है।

अधिकारियों के अनुसार, मारे गए सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश और अन्य दो नक्सलियों के शव बरामद हो गए हैं। सेंट्रल कमेटी का सदस्य था। इस मुठभेड़ में सैक सदस्य 25 लाख का इनामी रघुनाथ हेंब्रम उर्फ चंचल और 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर बिरसेन गंझू भी मारा गया । मौके से तीन एके-47 राइलफ बरामद की गई हैं। मुठभेड़ में कोबरा, गिरिडीह और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही। सर्च अभियान जारी है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक