हजारीबाग में 25 लाख की जेवरात चोरी, दिनदहाड़े अलमारी तोड़कर चोर फरार

महिला मंडल अध्यक्ष किरण देवी के घर दिन में हुई बड़ी चोरी, पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में जुटी।

हजारीबाग में 25 लाख की जेवरात चोरी, दिनदहाड़े अलमारी तोड़कर चोर फरार

हजारीबाग में दिनदहाड़े घर से 25 लाख के जेवर चोरी हो गए। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।

हजारीबाग : हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 24 के कूद मोहल्ले में स्थानीय महिला मंडल की अध्यक्ष किरण देवी के घर को दिनदहाड़े निशाना बनाया। घटना शुक्रवार की है। बताया गया है कि घर की अलमारी तोड़कर लगभग 25 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहनों के साथ 10 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया गया।

चोर जितने भी जेवरात लेकर गए उनमें उनकी नई-नवेली बहू को विवाह में मिले कीमती जेवर भी शामिल हैं, जिनका अब तक उपयोग भी नहीं हुआ था। इस घटना के समय किरण देवी महिला मंडल से जुड़े कार्य के लिए अपने मायके दूधमनिया गई हुई थीं। परिवार के बाकी सदस्य भी काम से बाहर थे। शुक्रवार सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 3:30 बजे तक घर पूरी तरह खाली रहा और इसी मौके का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। रात में जब परिजन घर आए तो घर मे बिखरे सामान को देख पता चला। घटना की जानकारी मिलते ही शनिवार को कटकमदाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलते ही जांच टीम गठित कर दी गई है। मामले का जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है, ताकि चोरी में शामिल लोगों की पहचान की जा सके।

पुलिस टीम मोहल्ले में संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल कर रही है। घर तरुण सिंह का है। वह मूल रूप से टाटीझरिया थाना क्षेत्र के दूधमनिया गांव के निवासी हैं। वे खेतीबाड़ी करते हैं और अपने पैतृक गांव में रहते हैं। जबकि उनकी पत्नी किरण देवी और छोटा बेटा पंकज सिंह शहर के वार्ड नंबर 24 में रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में हजारीबाग शहर और आसपास के इलाकों में चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हुआ है। इससे लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में हजारीबाग शहर और आसपास के इलाकों में चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हुआ है। इससे लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
Ranchi News: सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह की अध्यक्षता में सीसीएल की सुरक्षा समीक्षा बैठक संपन्न
Ranchi News: झारखंड सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच ₹79.40 करोड़ का ऐतिहासिक समझौता
Jharkhand News: कल्याण विभाग के स्कूलों में चतुर्थ वर्ग की आउटसोर्स नियुक्ति बंद, मंत्री चमरा लिंडा का बड़ा फैसला
Khunti News: पति की हत्या की रची साजिश, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
Jharkhand News: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मृतक चालक के परिजनों का मुआवजा तीन गुना बढ़ाया
Ramgarh News: डीसी ऋतुराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा बैठक
Ranchi News: मरांग गोमके स्टेडियम में टीम का ऐलान, अनमोल और गंगा संभालेंगे झारखंड की कमान
Ranchi News: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती घोटालों के विरोध में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन
Sahebganj News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर