Hazaribagh News: विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस कार्यक्रम संपन्न

समरस और सेवा पूर्ण समाज के निर्माण से ही राम राज्य संभव:- केंद्रीय मंत्री अजय पारीक जी

Hazaribagh News: विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस कार्यक्रम संपन्न
Vishwa Hindu Parishad Foundation Day Program

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अजय पारिक ने कहा कि सामाजिक समरसता का साक्षात उदाहरण है हमारा राम मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर। हम सभी को इस से प्रेरणा लेकर  निरंतर प्रयास करना चाहिए।

हजारीबाग: विश्व हिन्दू परिषद का 61वां स्थापना दिवस कार्यक्रम हजारीबाग स्थित पैराडाइज रिसोर्ट में संपन्न हुई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय मंत्री सह केन्द्रीय सेवा प्रमुखअजय पारिक, क्षेत्र मंत्री वीरेन्द्र साहु, प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार, एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता डाक्टर बी के सिंह जी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सह मंचस्थ पदाधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलन, एकात्मता मंत्र एवं विजय महामंत्र के साथ किया गया। मुख्य अतिथि सह अधिकारी परिचय एवं समस्त कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अरविन्द मेहता ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अजय पारिक ने कहा कि सामाजिक समरसता का साक्षात उदाहरण है हमारा राम मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर। हम सभी को इस से प्रेरणा लेकर  निरंतर प्रयास करना चाहिए।

भगवान कृष्ण के द्वारा विदुर के घर भोजन करना, भगवान राम के द्वारा माता शबरी के घर जुठे बेर भोग लगाना समरसता के शास्त्रीय उदाहरण हैं और भगवान कृष्ण ने श्रीमद्भागवत में कहा कि 
यद यदा चरति श्रेष्ठ तद् देवो तरोजन:।
स यत् प्रमाणं कुरूते, लोकस्तदनुवर्तते।।

हमें भी अपने पुर्वजों के द्वारा बताए गए मार्ग का अनुशरण कर सामाजिक समरसता का कार्य करना चाहिए तभी सनातन धर्म ,संस्कृति का सशक्तिकरण हो सकेगा। झारखंड में धर्मांतरण का खेल काफी तेज गति से चल रहा है हमें इसके रोकथाम के लिए क्षेत्र में सेवा कार्य को बढ़ाकर, जनमानस में धार्मिक जागरण, और संगठन के विस्तार से संभव है। हम विभिन्न प्रकार के धार्मिक आयोजनों में जाति और भाषा से ऊपर उठकर केवल हिन्दू बनकर भाग लेते हैं उस हिन्दुत्व के भाव हमें अपने घर और समाज में भी जिवंत रखना है। यदि हम सभी सक्रिय रूप से समाज में विहिप के लक्ष्यों को उतारने का कार्य करें तो हमारा भारत स्वतः हिन्दू राष्ट्र बन जायेगा और भारत में राम राज्य की संकल्पना साकार होगी।

इस कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत सह सेवा प्रमुख संजय जी, जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता, मनोज जी, जिला जिला कोषाध्यक्ष नंदकिशोर कुमार, जिला संयोजिका प्रीति गुप्ता जिला संयोजक, गीता कुमारी, जिला संयोजक जय सोनी, जिला धर्म प्रसार प्रमुख मुकेश मालाकार ,मिलन प्रमुख सुमंत पांडे, गोरक्षा प्रमुख इंद्रदेव जी, सत्संग प्रमुख सहदेव जी, अभिनव जी ,अनुज राणा, पिंटू गुप्ता ,आकाश कुमार, आनंद कुमार ,उमेश गुप्ता, इंग्लिश सोनी, लालदेव जी, मुनेश्वर जी, कैलाश जी, निरंजन जी, भागीरथ जी, सत्यम जी, विनोद जी, राजेश जी, सतिश जी, गौतम जी, पिंटू जी, उमेश साव जी, हंसराज जी आशीष तिवारी सहित सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विधानसभा समिति के सभापति रामेश्वर उरांव ने की राजस्व संग्रहण की समीक्षा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश