Hazaribagh News: संजय सिंह स्टेडियम में होगा कूच बिहार ट्रॉफी का ऐतिहासिक आगाज़, 15 दिनों में मैदान की तैयारी होगी पूरी

झारखंड और केरल के बीच खेला जाएगा मैच

Hazaribagh News: संजय सिंह स्टेडियम में होगा कूच बिहार ट्रॉफी का ऐतिहासिक आगाज़, 15 दिनों में मैदान की तैयारी होगी पूरी
File Photo

17 जुलाई 2025 को बीसीसीआई के अधिकारियों की एक टीम ने संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण कर जायजा लिया था और बीसीसीआई के मैच के लिए इस स्टेडियम को सक्षम बताया था।

हजारीबाग: के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। हजारीबाग को पहली बार बीसीसीआई घरेलू कूच बिहार  ट्रॉफी की मेजबानी मिली है। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के मानद सचिव सौरभ तिवारी ने एक पत्र के माध्यम से इसकी पुष्टि की है। यह ऐतिहासिक मैच 8 से 11 दिसंबर 2025 के बीच संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम, हजारीबाग में झारखंड और केरल के बीच खेला जाएगा।

जेएससीए के अनुसार बीसीसीआई ने हाल ही में झारखंड में क्रिकेट टूर्नामेंटों के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए जेएससीए की सराहना की है। इसी के तहत जेएससीए को 2025-26 सीज़न के लिए कुल 77 मैचों की मेजबानी का जिम्मा सौंपा गया है, जिसमें से पहला मैच हजारीबाग को मिला है। 

जेएससीए ने हजारीबाग जिला क्रिकेट एसोसिएशन से अनुरोध किया है कि मैच के सुचारू संचालन के लिए स्टेडियम को समय पर तैयार किया जाए। पत्र में विशेष रूप से पिच, आउटफील्ड, साइड स्क्रीन, पिच कवर, रोलर, खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम और अन्य सुविधाओं को मैच से कम से कम 15 दिन पहले पूरी तरह से तैयार रखने के लिए कहा गया है।

यह हजारीबाग के लिए एक बड़ा अवसर है क्योंकि इससे यहां के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर का अनुभव मिलेगा और शहर का नाम क्रिकेट के मानचित्र पर उभरेगा।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विधानसभा समिति के सभापति रामेश्वर उरांव ने की राजस्व संग्रहण की समीक्षा

इस बड़ी उपलब्धि पर हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सह स्थानीय सांसद मनीष जायसवाल ने खुशी जताते हुए कहा कि हमारा वर्षों का सपना साकार होने जा रहा है। उन्होंने संघ के पूर्व सचिव स्व.संजय सिंह को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने जिस शिद्दत से इस मैदान को तैयार किया और हजारीबाग जैसे छोटे शहर में बीसीसीआई के मैच के मेजबानी का सपना देखा था वह साकार होने जा रहा है। संघ के सचिव बंटी तिवारी ने कहा कि हम तैयारी में जुट गए हैं और निश्चित रूप से हमें इतने बड़े मैच का मेजबानी कर अत्यंत खुशी होगी।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: बड़कागांव के पंकरी बरवाडीह में खजूर पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, कई लोग घायल

बीते 17 जुलाई 2025 को बीसीसीआई के अधिकारियों की एक टीम ने संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण कर जायजा लिया था और बीसीसीआई के मैच के लिए इस स्टेडियम को सक्षम बताया था। उल्लेखनीय है कि मनीष जायसवाल जब से हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बने तब से लगातार उन्होंने इस स्टेडियम के कायाकल्प में बदलाव लाने का भरसक प्रयास किया और वर्तमान में स्टेडियम इस स्थिति में हैं जहां अब बीसीसीआई के मैच की मेजबानी की तैयारी हो रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

Breaking: सलमान खान की 'मातृभूमि' इस साल नहीं होगी रिलीज? सामने आई बड़ी वजह Breaking: सलमान खान की 'मातृभूमि' इस साल नहीं होगी रिलीज? सामने आई बड़ी वजह
99,639 करोड़ निवेश पर BJP का बड़ा हमला, प्रतुल शाह देव बोले- पुरानी घोषणाओं की री-पैकेजिंग
धोनी के सबसे भरोसेमंद साथी स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद छोड़ी CSK
बाबूलाल मरांडी की पहल रंग लाई, नवाडीह गांव में लगा नया 100 KVA ट्रांसफार्मर
प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे से पहले बम धमाकों की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्रुखाबाद मुठभेड़: 25 हजार का इनामी गोकश पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार
घायल पहलवान अनंत मुर्मू के लिए मसीहा बनीं जूली हेम्ब्रम, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
साहिबगंज में 15 जुलाई को 5 घंटे का सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, जानिए कब होगा ब्लैकआउट
गिरिडीह में सनसनी: सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. बी.एन. झा का शव कुएं से बरामद
सुनील साह बने राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के साहिबगंज जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह
मदुरै में दो बसों की भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत, 41 घायल
श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात, महादेवशाल स्टेशन पर रुकेंगी 22 जोड़ी ट्रेनें