Hazaribagh News: सक्षम एनटीपीसी आजीविका मिशन का शुभारंभ

Hazaribagh News: सक्षम एनटीपीसी आजीविका मिशन का शुभारंभ
File Photo

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख सुब्रत कुमार दास ने कहा –मशरूम उत्पादन केन्द्र इस मिशन की पहली कड़ी है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवारों, विशेषकर महिलाओं को प्रशिक्षण, आधारभूत ढांचा और विपणन सहयोग प्रदान कर नियमित आय सृजन में सक्षम बनाना है।

हजारीबाग: बड़कागाँव प्रखण्ड अन्तर्गत ढेग में समुदाय विकास और सामाजिक उत्थान के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना ने ढेंगा में अपनी महत्वाकांक्षी आजीविका पहल सक्षम – एनटीपीसी माइनिंग आजीविका मिशन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत मशरूम उत्पादन केन्द्र के उद्घाटन के साथ हुई, जिसे परियोजना प्रमुख सुब्रत कुमार दाश ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, परियोजना अधिकारियों और उत्साहित ग्रामीणों की उपस्थिति में उद्घाटन किया।

"सक्षम” का उद्देश्य परियोजना प्रभावित लोगों और आसपास के ग्रामीणों को सतत् आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है। ताकि वे आत्मनिर्भर, आर्थिक रूप से सशक्त और सामाजिक रूप से सुदृढ़ बन सकें। इस पहल का नाम ही इस लक्ष्य को दर्शाता है कि समुदाय अपने भविष्य को गरिमा के साथ गढ़ने में “सक्षम” हो।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख सुब्रत कुमार दास ने कहा –मशरूम उत्पादन केन्द्र इस मिशन की पहली कड़ी है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवारों, विशेषकर महिलाओं को प्रशिक्षण, आधारभूत ढांचा और विपणन सहयोग प्रदान कर नियमित आय सृजन में सक्षम बनाना है। यह पहल कृषि से परे आजीविका के विकल्पों में विविधता लाएगी और ग्रामीण उद्यमिता को प्रोत्साहन देगी। एनएमएल पकरी बरवाडीह सीएमपी ने वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और आधारभूत संरचना जैसे क्षेत्रों में अनेक समुदाय-केन्द्रित पहलें की हैं।

विद्यालयों और स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन, कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों की शुरुआत और जीवन स्तर में सुधार इसी दिशा में इसके प्रयासों के उदाहरण हैं। “सक्षम” के साथ, एनएमएल ने यह स्पष्ट किया है कि उसका विकास केवल कोयला उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों के सशक्तिकरण, सामाजिक उत्थान और दीर्घकालिक सामाजिक-आर्थिक स्थिरता का भी माध्यम है।

Read More.. Hazaribagh News: मुख्यमंत्री सारथी योजना अंतर्गत प्रशिक्षित विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरण

Edited By: Hritik Sinha

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट