Hazaribagh News: चंदौल पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने नेमार गांव में शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी
by: Hritik Sinha
On
बड़कागांव: चंदौल पंचायत के जनप्रतिनिधियो ने पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन पैतृक गांव नेमार गांव जाकर श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर झारखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर चंदौल पंचायत के समस्याओं को रखा गया। पंचायत भवन निर्माण को लेकर हो रहे समस्या को लिखित आवेदन देकर चंदौल पंचायत के ग्राम चंदौल में ही नया भवन निर्माण के लिए गुजारिश किए। मुख्यमंत्री ने आश्वाशन दिया कि आवेदन के आधार पर ही कार्य होगा।
मौके पर चंदौल पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी, उपमुखिया मोहम्मद शमशेर अंसारी, पूर्व मुखिया टुकनी देवी, वार्ड सदस्य सीमा कुमारी, समाजसेवी सुरेश चौधरी, मोहम्मद कलाम मोहम्मद हफिज, वार्ड प्रतिनिधि महेंद्र यादव, राहुल पासवान, लालू यादव,सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Edited By: Hritik Sinha
