Hazaribagh News: विधायक रोशन लाल चौधरी ने हजारीबाग एसपी से की मुलाकात

बड़कागांव केरेडारी के निर्दोष ग्रामीण पर कार्रवाई बंद करें पुलिस - विधायक रोशन लाल

Hazaribagh News: विधायक रोशन लाल चौधरी ने हजारीबाग एसपी से की मुलाकात
एसपी से मुलाकात करते विधायक रोशन लाल चौधरी

मौके पर मुख्य रूप से बड़कागांव के पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, पूर्व मुखिया राकेश रंजन दुबे, भोला महतो, उप मुखिया प्रतिनिधि अनिल राम, विनोद राम,लक्ष्मण राम मोहन महतो सहित अन्य लोग मौके पर मौजूद थे।

बड़कागांव/हजारीबाग: बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड के जनप्रतिनिधियों के साथ हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन से मुलाकात किया। इस दौरान विधायक रोशन लाल चौधरी ने पुलिस अधीक्षक को बड़कागांव पुलिस के द्वारा कांड संख्या 207 एवं 208/25 में बड़कागांव हरली, बादम, गोंदलपूरा, महुगाई कला सहित अन्य गांव के निर्दोष ग्रामीणों पर झूठे केस मुकदमा में फंसाए जाने को लेकर कड़ी निंदा की है साथ ही उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कहा कि बड़कागांव की जनता कानून का सम्मान करता है और कानून के दायरे में ही रहकर अपनी बातों को जिला प्रशासन के समझ रख रहा है। बावजूद इसके निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमे में फसाना अनुचित है आगे उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कहा कि किसी भी निर्दोष पर कोई कानूनी कार्रवाई बिना सबूत के नहीं होनी चाहिए। 

इसके अलावा उन्होंने केरेडारी के ओपी पागार थाना क्षेत्र के पांडू गांव की भी घटना का चर्चा किया। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों के द्वारा शव को रखकर मुआवजे की मांग की गई थी। जो बिल्कुल जायज मांग था। तत्पश्चात समझौता में किसी भी व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज नहीं करने का बात लिखित दिया गया था। बावजूद इसके पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर दिया जो सरासर गलत है। जिसे हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। इस मुकदमे को पुलिस जल्द से जल्द निरस्त करने का काम करें। इन सभी मामलों पर पुलिस अधीक्षक ने विधायक रोशन लाल चौधरी को आश्वस्त किया है कि किसी भी निर्दोष को पुलिस के द्वारा कार्रवाई नहीं किया जाएगा। 

मौके पर मुख्य रूप से बड़कागांव के पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, पूर्व मुखिया राकेश रंजन दुबे, भोला महतो, उप मुखिया प्रतिनिधि अनिल राम, विनोद राम,लक्ष्मण राम मोहन महतो सहित अन्य लोग मौके पर मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश
Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली
Pakur News: पॉलिटेक्निक में बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन पर कार्यशाला आयोजित
Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा
Hazaribagh News: दनुआ घाटी में कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल