Hazaribagh News: झामुमो ने किया प्रदर्शन, विवादित विधेयक को बताया लोकतंत्र विरोधी

केंद्र सरकार ने काला कानून लाकर लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया है: संजीव बेदिया

Hazaribagh News: झामुमो ने किया प्रदर्शन, विवादित विधेयक को बताया लोकतंत्र विरोधी
विरोध प्रदर्शन करते झामुमो कार्यकर्ता

झामुमो नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस विधेयक को वापस नहीं लिया गया तो पूरे राज्य में और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

हजारीबाग: में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा संसद में लाए गए विवादित विधेयक के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह विधेयक भारतीय संविधान की उस बुनियादी धारणा का उल्लंघन करता है, जिसमें कहा गया है कि दोष साबित होने तक हर व्यक्ति निर्दोष माना जाएगा। झामुमो नेताओं का आरोप है कि यह कानून जनप्रतिनिधियों को उनके दायित्वों से दूर करने और जनता के जनादेश का अपमान करने वाला है।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुराना समाहरणालय चौक से लेकर जिला परिषद चौक तक मार्च निकाला और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। मौके पर जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने काला कानून लाकर लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार अपनी शक्ति का दुरुपयोग कर रही है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

झामुमो नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस विधेयक को वापस नहीं लिया गया तो पूरे राज्य में और उग्र आंदोलन किया जाएगा। विरोध में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Edited By: Hritik Sinha

Related Posts

Latest News

झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन
आज का राशिफल विशेष: नौकरी, स्वास्थ्य और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन
Dhanbad News: सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने ब्लॉक टू क्षेत्र की खदानों का किया निरीक्षण
Palamu News: शराब के नशे में बेकाबू स्कॉर्पियो घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत
Hazaribagh News: सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने घायलों से की मुलाकात
Sahebganj News: निहारिका ने यूपीएससी में मारी बाजी, 365वीं रैंक लाकर जिले का किया नाम रोशन
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Koderma News: चोरी की घटनाओं का नहीं मिल रहा सुराग
Bokaro News: बीएसएल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित
Bokaro News: जनता दरबार में उपायुक्त ने कुल 31 मामलों में की सुनवाई, फिर लगाई संवेदनशीलता 
Bokaro News: एयरपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन सख्त, दोबारा अतिक्रमण पर होगी करवाई
Jamshedpur News: STP के सहयोग से नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न