Hazaribagh News: सांसद खेल महोत्सव के तहत पदमा में हुआ नमो फुटबॉल टूर्नामेंट' का भव्य शुभारंभ
ग्रामीण खेल प्रतिभा को बेहतर मंच प्रदान कर उन्हें निखारना उद्देश्य: मनीष जायसवाल
सांसद मनीष जायसवाल ने इस पहल के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने बतौर विधायक वर्ष 2016 में हजारीबाग से इसकी शुरुआत की थी, तब यह हजारीबाग विधानसभा तक सीमित था. लेकिन, "कालांतर में इसकी ख्याति दूर-दूर तक पहुंची और पिछले दो वर्षों से संपूर्ण हजारीबाग लोकसभा में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की गूंज है.
हजारीबाग: सांसद खेल महोत्सव के तहत बरही विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पदमा प्रखंड स्थित विवेकानंद फुटबॉल मैदान, गरवा में 'नमो फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 के तीसरे टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ बुधवार को हुआ. हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल और बरही के विधायक मनोज कुमार यादव ने संयुक्त रूप से मशाल जलाकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. टूर्नामेंट के उद्घाटन से पहले सांसद, विधायक सहित अन्य अतिथियों का जबरदस्त स्वागत किया गया. जिसके बाद मैदान में राष्ट्रीय गान का सामूहिक गायन और नशामुक्ति का संकल्प सबों ने लिया. सांसद मनीष जायसवाल लगातार दूसरे वर्ष सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत 'नमो फुटबॉल टूर्नामेंट' का आयोजन पूरे लोकसभा क्षेत्र में करा रहे हैं, जिसे सिलसिलेवार ढंग से जिले के सभी 22 प्रखंडों में आयोजित किया जाएगा. इसी कड़ी में बरही विधानसभा के पदमा प्रखंड स्थित गरवा फुटबॉल मैदान में यह तीसरा टूर्नामेंट शुरू किया गया है. इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच का मुकाबला रेड जोन, सरैया टीम बनाम नव युवक संघ, रोमी टीम के बीच खेला गया. जिसमें खबर लिखे जाने तक रोमी की टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली.
ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर देना ही लक्ष्य: मनीष जायसवाल
सांसद मनीष जायसवाल ने इस पहल के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने बतौर विधायक वर्ष 2016 में हजारीबाग से इसकी शुरुआत की थी, तब यह हजारीबाग विधानसभा तक सीमित था. लेकिन, "कालांतर में इसकी ख्याति दूर-दूर तक पहुंची और पिछले दो वर्षों से संपूर्ण हजारीबाग लोकसभा में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की गूंज है." उन्होंने बताया कि बरही विधानसभा के पदमा प्रखंड से इस टूर्नामेंट का आगाज हुआ है. सांसद ने इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करना बताया. विधायक मनोज यादव ने युवाओं को खेल से जुड़ने की अपील की इस अवसर पर विधायक मनोज यादव ने अपने संबोधन में कहा, "फिट रहकर ही समाज की मुख्यधारा से जुड़ा जा सकता है और समाज एवं राष्ट्र का विकास संभव हो सकेगा." उन्होंने सांसद मनीष जायसवाल को खेल के क्षेत्र में इस तरह के टूर्नामेंट लगातार दूसरे साल बरही विधानसभा क्षेत्र में आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे आयोजनों से निश्चित रूप से युवाओं की प्रतिभा निखरेगी. विधायक ने वर्तमान समय में बढ़ती नशाखोरी पर चिंता व्यक्त करते हुए युवाओं से खेल मैदान से जुड़ने का आग्रह किया.

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.
Related Posts


Latest News







