Hazaribag News: सांसद खेल महोत्सव- 2025 तहत कुजू में हुआ नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज
On
निर्णायक की भूमिका में विक्की वेदिया, इकबाल अंसारी, सूर्य हांसदा, संजय कुमार, उत्तम मिंज अपनी सेवा दे रहें हैं
हजारीबाग: सांसद मनीष जायसवाल द्वारा संपूर्ण हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव-2025 के तहत क्रमवार आयोजित नमो फुटबॉल टूर्नामेंट के छठे टूर्नामेंट का आगाज़ शनिवार को मांडू विधानसभा क्षेत्र के कुजू पब्लिक हाई स्कूल मैदान में धूमधाम से हुआ। टूर्नामेंट का पहला मैच राज स्पॉटिंग क्लब रंगुबेरा बनाम मरांगबुरू क्लब जोबला के बीच खेला गया।
बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले में मरांगबुरू क्लब जोबला की टीम 1-0 से विजेता बना। इस टूर्नामेंट में कुजू क्षेत्र के कुल 48 टीमों ने भाग लिया है। निर्णायक की भूमिका में विक्की वेदिया, इकबाल अंसारी, सूर्य हांसदा, संजय कुमार, उत्तम मिंज अपनी सेवा दे रहें हैं ।

बिनोद प्रसाद, लखन प्रसाद, मनीष प्रसाद, संतोष प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand


