डॉ. अम्बेडकर ने समाज सुधार के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया: निसार खान

अम्बेडकर की 69वीं पुण्यतिथि पर हजारीबाग जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

डॉ. अम्बेडकर ने समाज सुधार के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया: निसार खान
आम्बेडकर की श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेसी

हजारीबाग जिला कांग्रेस ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। नेताओं ने उनके समाज सुधार, संविधान निर्माण और समानता के संदेश को याद किया।

हजारीबाग: जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में संविधान के निर्माता व भारत रत्न से सम्मानित डाॅ. भीमराव अंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला मीडिया अध्यक्ष निसार खान ने कहा कि दलितों के उद्धारक एवं भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माणकर्ताओं में से एक डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने समाज सुधार और समाज के संगठन में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया था।

अंबेडकर के संघर्ष और समाज परिवर्तन पर विचार व्यक्त

निसार खान ने कहा कि बाबा साहब ने पददलितों को उनके अधिकारों और न्याय का बोध कराकर उनमें आत्मविश्वास जगाया। उन्होंने अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा दी। स्वाधीन भारत के विकास हेतु मार्गदर्शक सिद्धांत संविधान में प्रस्तुत कर उन्होंने अपने देशप्रेम को व्यक्त किया।

कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

मौके पर प्रदेश सचिव अवधेश कुमार सिंह, बिनोद सिंह, शशि मोहन सिंह, ओबीसी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत नाग, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव बेबी देवी, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव कोमल कुमारी सहित कई कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।

कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी लाल बिहारी सिंह, राजू चौरसिया, अजय गुप्ता, मकसूद आलम, डॉ. प्रकाश कुमार, दिलीप कुमार रवि, सदरूल होदा, बाबर अंसारी, विजय कुमार सिंह, रघु जायसवाल, ओबीसी जिला अध्यक्ष अजय कुमार प्रजापति, एनआईएमएस जिला अध्यक्ष जहांगीर अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, नरसिंह प्रजापति, पंचम पासवान, निसार अहमद भोला, मोहम्मद रब्बानी, अनिल कुमार भुईंया, अजित कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, सुनिल कुमार साहू, मोहम्मद वारिस समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-17 और अंडर-15 के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले संपन्न

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर
Koderma News: शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख ऐंठने वाला आरोपी विशाल राणा दबोचा गया
Koderma News: ग्रामीणों में बीमारी की शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जांच शुरू
Koderma News: सामंतो काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल