Hazaribagh News: मुन्ना सिंह को कांग्रेस ने सौंपी नई जिम्मेदारी, खूंटी ज़िला के पीसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त

Hazaribagh News: मुन्ना सिंह को कांग्रेस ने सौंपी नई जिम्मेदारी, खूंटी ज़िला के पीसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त
पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुन्ना सिंह को मिली नई जिम्मेदारी पर बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में खूंटी ज़िले में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

हजारीबाग: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी एवं कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह को संगठन सृजन 2025 अभियान के तहत खूंटी ज़िला का पीसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें जिले में संगठन को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुन्ना सिंह ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान और प्रदेश नेतृत्व का आभार है जिन्होंने उन्हें यह अवसर प्रदान किया।

उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन सृजन 2025 अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य करेंगे। मुन्ना ने आगे कहा कि खूंटी की धरती सदैव संघर्ष और जागृति की प्रतीक रही है। यहां के कार्यकर्ताओं और जनता की आकांक्षाओं को शक्ति और दिशा देना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि संगठन ही कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है और कार्यकर्ताओं का उत्साह ही कांग्रेस की असली ताकत है।

उन्होंने विश्वास जताया कि वे कांग्रेस आलाकमान, प्रदेश नेतृत्व और सभी साथी कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और खूंटी ज़िले में संगठन को और अधिक मज़बूत बनाएंगे। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुन्ना सिंह को मिली नई जिम्मेदारी पर बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में खूंटी ज़िले में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

व्हीलचेयर पर बैठे पूर्व विधायक से मिलने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, पाकुड़ स्टेशन का भावुक दृश्य बना चर्चा का विषय व्हीलचेयर पर बैठे पूर्व विधायक से मिलने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, पाकुड़ स्टेशन का भावुक दृश्य बना चर्चा का विषय
Ranchi News: बीआईटी मेसरा में सीआईएफ समर इंटर्नशिप प्रोग्राम-2026 का शुभारंभ, देशभर से पहुंचे 76 प्रतिभागी
रेल यात्री ध्यान दें: बर्द्धमान-साहिबगंज MEMU 31 मई और 7 जून को रहेगी रद्द
Climate कहानी: El Niño की आहट से डरा मानसून 2026, भारत के सामने सूखा, गर्मी और पानी संकट का खतरा
रोहड़ापाड़ा मैट्रिक प्रवेशिका केंद्र का शानदार परिणाम, प्रगनैत राम सोरेन मेमोरियल ट्रस्ट ने सफल छात्रों को किया सम्मानित
Pakur News: मासिक लोक अदालत में 150 मामलों का निपटारा, 20.82 लाख रुपये का समझौता
धर्मस्थल विवाद: आरोप, आस्था, जांच और न्याय के बीच खड़े कठिन सवाल
राज्यसभा चुनाव: भाजपा से दीपक प्रकाश की मजबूत दावेदारी, झामुमो से कल्पना की संभावना नहीं
Dumka News: हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 2.90 लाख की लूट, इलाके में दहशत
दावे हवाई, हकीकत जुदा: पेयजल मंत्री के क्षेत्र में ‘प्यासा’ है पूर्व विधायक का पैतृक गांव
हजारीबाग में मलेरिया रोकथाम को लेकर विशेष अभियान, लोगों से सतर्क रहने की अपील
विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन