Hazaribagh News: कर्णपुरा महाविद्यालय में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
ऑनलाइन निर्वाचन सेवाओं की मिली जानकारी
कर्णपुरा महाविद्यालय, बड़कागांव में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार कराने और ऑनलाइन निर्वाचन सेवाओं के उपयोग के संबंध में जागरूक किया गया।
बड़कागाँव: कर्णपुरा महाविद्यालय, बड़कागांव में जिला निर्वाचन कार्यालय, रामगढ़ के सौजन्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने तथा अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कीर्तिनाथ महतो ने की। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन कार्यालय, रामगढ़ की ओर से ए.सी.एम. अनुज कुमार, रुपेश कुमार उपाध्याय एवं नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
निर्वाचन कार्यालय के पदाधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को प्रपत्र-6, प्रपत्र-7 एवं प्रपत्र-8 के उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई। प्रपत्र-6 के माध्यम से नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने, प्रपत्र-7 के माध्यम से नाम विलोपन तथा प्रपत्र-8 के माध्यम से मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन एवं सुधार कराने की प्रक्रिया समझाई गई।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने निर्वाचन संबंधी विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं विलोपन से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में मतदान के प्रति जिम्मेदारी, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं नागरिक कर्तव्यों की भावना को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर कर्णपुरा महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं शिक्षकेतर कर्मचारीगण एवं सैकडो छात्र छात्राए उपस्थित रहे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.



