सरकार कमजोरों- अभिवंचितों के उत्थान को प्रतिबद्ध: धर्मपाल

सरकार कमजोरों- अभिवंचितों के उत्थान को प्रतिबद्ध: धर्मपाल

भाजपा ने मनायी अंबेडकर जयंती, श्रद्धासुमन अर्पित
– जमशेदपुर में मोटरसाइकिल रैली निकाली
रांची: रविवार को हरमू रोड स्थित भाजपा कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा के बैनर तले डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि डॉ अंबेडकर के बताये रास्ते पर चलकर विकास के नये कीर्तिमान स्थापित किये जा सकते हैं उनके मार्गदर्शन से हमलोगों को अच्छी दिशा मिलती है। वहीं जमशेदपुर में संविधान के वास्तुकार बाबासाहेब अंबेडकर की 128वीं जयंती पर अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष विमल बैठा की अगुआई में मोटरसाइकिल रैली भी निकाली गयी।
ये रैली साकची आमबागान से निकाली गयी और निबंधन कार्यालय के नजदीक पहुंचकर संपन्न हुई। यहाँ गोलचक्कर पर अवस्थित बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर भाजपा की ओर से श्रद्धांजलि और कृतज्ञता अर्पित की गयी। मोटरसाइकिल जुलूस में लगभग दो सौ से अधिक अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल थे। माल्यार्पण के दौरान मुख्यरूप से भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार मौजूद रहें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान की कल्याणकारी भावना और प्रस्तावना के अनुकूल दलितों-आदिवासियों व कमजोर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
कहा कि मोदी- रघुवर सरकार ने हर वर्ग के अभिवंचित और कमजोरों के उत्थान एवं उन्हें समृद्ध बनाने के लिए अनेकों प्रयास किये है। कहा कि भाजपा सबका साथ और सभी के विकास के लिए दृढसंकल्पित है। राजधानी में इस बाबत हुये कार्यक्रम में कार्यालय मंत्री हेमंत दास, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष शिवधारी राम, पूर्व सांसद बज्रमोहन राम, भाजपा नेता देवेंद्र प्रकाश स्वामी, गजेंद्र कुमार, जोगेंद्र लाल, जोगेंद्र पासवान, सीताराम रवि, रमेश कुमार राम, धर्मेंद्र कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम