Giridih News: उपायुक्त की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

हिट एण्ड रन से जुड़े लंबित मामलों का ससमय करें निराकरण: रामनिवास यादव

Giridih News: उपायुक्त की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, दिए जरूरी दिशा-निर्देश
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त एवं अन्य पदाधिकारी

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में सड़क हादसों को कम करने के उदेश्य से किये जा रहे कार्यों की समीक्षा के अलावा आईआरएडी एप पर सड़क दुर्घटनाओं में मृत व घायलों से जुड़ी जानकारी को अपडेट रखने का निर्देश  दिया.

गिरिडीह: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने आज शहरी परिवहन, यातायात एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओ की समीक्षा बैठक का आयोजन किया. इस दौरान उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा समिति द्वारा किये जा रहे कार्यों एवं जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया. साथ ही बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में सड़क हादसों को कम करने के उदेश्य से किये जा रहे कार्यों की समीक्षा के अलावा आईआरएडी एप पर सड़क दुर्घटनाओं में मृत व घायलों से जुड़ी जानकारी को अपडेट रखने का निर्देश  दिया. आगे उपायुक्त ने जिले में दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से सभी घटनाओं के डेटा को संग्रहित कर एनालेसिस करने का निर्देश दिया. इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त ने शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से विभिन्न बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए ब्लैक स्पॉट को चिन्ह्ति करते हुए उन स्थानों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कार्य करने का निदेश दिया, ताकि ब्लैक स्पॉट की जगह हादसों में कमी लाई जा सके. 

आगे उपायुक्त ने शहरी क्षेत्र के अलावा स्कूल, कॉलेज के आसपास छोटे व बड़े वाहनों द्वारा बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ट्रिपलिंग, रैश ड्राइविंग एवं नियमों के उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही शहर के अंदर जीतने भी दुर्घटना संभावित सड़क हैं उन सभी सड़कों पर दुर्घटना संभावित जगहों पर जरूरी रोड साईनेज लगाएँ तथा वहां हुई सड़क दुर्घटनाओं को भी वहाँ प्रदर्शित करें, ताकि लोग सचेत हो सके एवं दुर्घटना से बच सकें. आगे उपायुक्त ने भारी वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित करने, ओवरलोडिंग पर रोक लगाने, रेडियन लाइट और अन्य जरूरी मापदंडों की अनुपस्थिति में संबंधित वाहनों पर सख्त जुर्माना लगाने के निर्देश दिए. इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि गुड सम्रीटन का परिचय देने वाले व्यक्तियों को सरकार की योजना से लाभान्वित करें. साथ ही जिले में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराने का निदेश दिया, ताकि सड़क दुर्घटना के गोल्डन पिरियड के भीतर अस्पताल पहुंचाकर उसकी मदद करने वाले व्यक्ति को बिना पुछताछ किये पुरस्कृत किया जा सके. इसके अलावे हिट एंड रन मामले में तय समय अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें. 

बैठक में पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह जिला, जिला परिवहन पदाधिकारी, यातायात अनुमंडल पदाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

Bokaro News: कोयला माफियाओं के खिलाफ सीआईएसएफ का बड़ा एक्शन, 3.55 टन कोयला जब्त Bokaro News: कोयला माफियाओं के खिलाफ सीआईएसएफ का बड़ा एक्शन, 3.55 टन कोयला जब्त
Koderma News: मानदेय और ईपीएफ घोटाले के खिलाफ 1 जून से स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल
Giridih News: पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, डीसी ऑफिस पर फॉरवर्ड ब्लॉक का धरना
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला तंबाकू नियंत्रण समिति की बैठक
Giridih News: देवकी अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर संपन्न, कुल 56 यूनिट रक्त संग्रह
साहिबगंज में 31 मई को झारखंड मजदूर संघ की अहम बैठक, बनेगी नई रणनीति
नवविवाहिता काजल परवीन की मौत पर बवाल: शव रखकर कोडरमा-गिरिडीह मार्ग जाम, पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं, सुरक्षा भी चाहिए: झारखंड के साहित्यकारों और कलाकारों के लिए कल्याण कोष की मांग
Bokaro News: न्यायालय के गैर-जमानती वारंट पर जर्बा निवासी रामचंद्र महतो गिरफ्तार
Bokaro News: स्टील प्लांट से 22 रेल कर्मी और अधिकारी हुए सेवानिवृत्त, भव्य विदाई
Koderma News: व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत संपन्न, 18 वादों का हुआ निष्पादन
एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का समापन, वॉकथॉन से दिया स्वच्छता का संदेश