Giridih News: बेंगाबाद में शान से लहराया तिरंगा, सभी ने दी राष्ट्रीय झंडे को सलामी
इधर बेंगाबाद के कई विधालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया ।
गिरिडीह: बेंगाबाद सरकारी गैर सरकारी और राजनीति पार्टियो के कार्यालय में शुक्रवार को शान से झंडा फहराया गया। बेंगाबाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रमुख मीना देवी, बेंगाबाद थाना परिसर में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, मुफसिल अंचल में इंस्पेक्टर ममता कुमारी, बीआरसी में बीपीओ के.डी सिंह, वन विभाग कार्यालय में वनपाल रोहित पंडित, कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय बेंगाबाद में वार्डेन सुनीता सिंह, बेंगाबाद कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल शास्त्री, चपुआडीह पंचायत सचिवालय में मुखिया मो शमीम, मधवाडीह में सद्दीक अंसारी, भलकूदर में मुखिया भैयालाल मुर्मू, ताराजोरी में मुखिया बहामुनी मरांडी, झलकडीहा में उपमुखिया ममता मंडल, गेनरो में मुखिया सोमल टुडू, जरूवाडीह में राजकुमार उर्फ राज, सदगुरू पब्लिक स्कूल चकरदाहा में एस के लाल समेत बेंगाबाद के पच्चीस पंचायत सचिवालय में मुखिया ने झंडा फहराया ।
मौके पर बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू, अंचलाधिकारी अमीर हामजा, समाजसेवी सुनील यादव, दिवाकर सोनार, एमओ सुनील बास्के, रामलाल मंडल, दीपक पाठक समेत प्रखंड सह अंचल कार्यालय के अधिकारी व सभी राजनीति पार्टियो के पदाधिकारी ने झंडोतोलन में शामिल होकर राष्ट्रीय झंडे को सलामी दी। इधर बेंगाबाद के कई विधालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया ।
