Giridih News: मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम हेतु समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक संपन्न

जिले में नशीली दवाओं/अफीम, गांजा की अवैध खेती को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया

Giridih News: मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम हेतु समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक संपन्न
उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव व अन्य

उपायुक्त ने औषधि निरीक्षक को निर्देशित किया कि नशा वाली दवाइयों का प्रॉपर तरीके से रिपोर्ट रखें। दवा देते समय चिकित्सक की पर्ची का अनिवार्य रूप से जांच करें।

गिरिडीह: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी एवं इसकी खेती पर रोकथाम करने पर चर्चा किया गया तथा विभिन्न स्तर पर समन्वय एवं सहयोग स्थापित करने हेतु NCORD समिति के सभी सदस्यों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर नशीली दवाओं की लत, मादक पदार्थों वाले क्षेत्रों, नशीली दवाओं के उपयोग के प्रमुख क्षेत्रों तथा नशीली दवाओं की समस्या से निपटने के लिए संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई।

बैठक में जिले में नशीली दवाओं के दुरुपयोग व मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मादक पदार्थ की बिक्री, सेवन, तस्करी व उपयोग पर सजगता के साथ लोगो के ऐसे कार्यों में संलिप्तता पर नजर रखने और जिन क्षेत्र में अफीम की खेती की सूचना मिलती है तो खेती के विनष्टीकरण के साथ-साथ जिनके द्वारा खेती की गई है और जो लोग उसमें संलिप्त हैं, उन्हें चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने औषधि निरीक्षक को निर्देशित किया कि नशा वाली दवाइयों का प्रॉपर तरीके से रिपोर्ट रखें। दवा देते समय चिकित्सक की पर्ची का अनिवार्य रूप से जांच करें। इसके साथ ही झोला छाप चिकित्सकों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। मौके पर पुलिस अधीक्षक, पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी, पश्चिमी वन प्रमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिविल सर्जन, ड्रग इंस्पेक्टर समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Edited By: Hritik Sinha
Tags:   

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट