Giridih News: जोगियापहरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम, आज विशाल भंडारे में उमड़ेंगे श्रद्धालु

शुक्रवार देर रात तक हुई भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना

Giridih News: जोगियापहरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम, आज विशाल भंडारे में उमड़ेंगे श्रद्धालु

तिसरी प्रखंड के जोगियापहरी, पंचायत भण्डारी में श्री कृष्ण सोसाइटी के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2026 भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद आयोजित भक्ति जागरण में श्रद्धालु देर रात तक भक्ति गीतों पर झूमते रहे। शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन संपन्न हुआ।

गिरिडीह: तिसरी प्रखंड क्षेत्र के जोगियापहरी, पंचायत भण्डारी में श्री कृष्ण सोसाइटी (तिसरी, गावां, धनवार एवं बिरनी) के तत्वावधान में इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

महोत्सव के पहले दिन शुक्रवार, 4 सितंबर को देर रात तक विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद भव्य भक्ति जागरण का आयोजन हुआ, जिसमें भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।

महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार, 5 सितंबर को सुबह से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन किया गया। इसके बाद सुबह 11 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन शुरू हुआ, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। भंडारे में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

आयोजक समिति श्री कृष्ण सोसाइटी के सदस्यों ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी लोगों से महोत्सव में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेने और महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: Giridih News: सिहोडीह के राधे-राधे गोकुल धाम में धूमधाम से मना जन्माष्टमी महोत्सव

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

दुःखद खबर: मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, गिरिडीह के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस दुःखद खबर: मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, गिरिडीह के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
मंत्री सुदीव्य सोनू की तबीयत बिगड़ी, गिरिडीह के निजी अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा