गाण्डेय विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ SIR को लेकर झामुमो की बैठक

अनमैप्ड मतदाताओं का मैपिंग में मदद करें बीएलए टू: सुदिव्य कुमार

गाण्डेय विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ SIR को लेकर झामुमो की बैठक
(झामुमो की रणनीतिक बैठक)

गिरिडीह के उत्सव उपवन में झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में गाण्डेय विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने गाण्डेय के 60,432 अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग हेतु बीएलए-2 को सक्रिय करने तथा राइट टू सर्विस एक्ट के तहत कैंप लगाकर जन्म, जाति व आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने की बात कही।

गिरिडीह: मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण SIR को लेकर झामुमो ने गाण्डेय विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ गुरूवार को उत्सव उपवन गिरिडीह में एक बैठक की। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण में गाण्डेय विधानसभा क्षेत्र के 60,432 मतदाता अनमैप्ड हैं। इन सभी अनमैप्ड मतदाताओं को मैपिंग कराने में पार्टी द्वारा नियुक्त बीएलए टू मदद करें। 

बीएलए टू के साथ साथ जो राजनीतिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी हैं उनको भी SIR में लगना होगा। उन्होने कहा कि अनमैप्ड मतदाताओं को मैपिंग में आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराने के लिए झारखंड सरकार गंभीर है। बहुत जल्द राइट टू सर्विस एक्ट के तहत सेवा पखवारा का आयोजन कर  कैम्प लगाकर लोगों का जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और वंशावली बनवाने का कार्य किया जाएगा। इससे लोजिकल एरर को खत्म करने में भी मदद मिलेगी। 

जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर गंभीर है। विशेष गहन पुनरीक्षण में एक भी पात्र मतदाता का नाम नहीं छूटे इसके लिए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसको लेकर आगामी 14 जून को उत्सव उपवन गिरिडीह में जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा एसआईआर प्रक्रिया को लेकर कार्य करना शुरू कर दिया है। मतदाताओं को भी जागरूक होने की जरूरत है। 

यदि एसआईआर में नाम कट गया तो फिर भविष्य में नाम जुड़ेगा कि नहीं जुड़ेगा यह अधर में है‌। जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज अंसारी ने कहा कि अनमैप्ड मतदाताओं को हर हाल में अपना मैपिंग करवाना होगा। इसके लिए वो अभी से ही आवश्यक दस्तावेज की व्यवस्था में लग जायें। जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि झारखंड में अंतिम एसआईआर 2003 में हुआ था, इसमें कहीं भी किसी मतदाता के माता-पिता, दादा-दादी या नाना-नानी का नाम है तो उनका नाम जुड़ जाएगा। 

यह भी पढ़ें: Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच

झारखंड के बाहर भारत में भी कहीं  मतदाता के माता-पिता दादा-दादी या नाना-नानी का नाम रहेगा तब भी उनका नाम जुड़ेगा। बैठक में बेंगाबाद के प्रखंड अध्यक्ष नुनूराम किस्कू उर्फ़ टाइगर, सचिव खुरशीद अनवर हादी, गाण्डेय प्रखंड अध्यक्ष चांद मल मरांडी, सचिव शब्बीर अंसारी, गिरिडीह प्रखंड पश्चिमि के अध्यक्ष अनवर अंसारी, सचिव बिनोद सोरेन, तेलोडीह पंचायत के मुखिया शब्बीर आलम ने अपने अपने क्षेत्र के मतदाताओं की एसआईआर को लेकर समस्या रखी और सुझाव भी दिए। 

यह भी पढ़ें: Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव के मार्गदर्शन में जन-आंदोलन बना नशामुक्ति अभियान

बैठक में मुख्य रूप से विजय सिंह, हलधर राय, गोपीन मुर्मू, धूर्पदेव पंडित, बैजनाथ राणा, भैरव वर्मा,  बिनोद सोरेन, अरूण पाठक, चांदमल मरांडी, वाहिद खान, किसुन सोरेन, मो सलीम, मुस्तकीम अंसारी, जाकिर अंसारी, फक्करूदीन अंसारी, राजेश दास , मंजू मरांडी, आजाद अंसारी, केसो मुर्मू, बासुदेव यादव,  नीलकंठ मंडल, सुरेन्द्र सोरेन, बिन्दु लाल मरांडी, एनामुल हक, गोपीन मुर्मू, सनातन चौडे, प्रेमचंद मुर्मू, बैजनाथ मुर्मू, रवि वर्मा, प्रकाश पंडित,  लेखो मंडल, बासुदेव मंडल, शब्बीर आलम, बिजू वर्मा, देवचरण दास, लखन तुरी, अशोक सोरेन, सीताराम हांसदा, मनोज मंडल, रविन्द्र वर्मा, सरफराज अंसारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने किया निरंतर जन-जागरूकता अभियान का आह्वान Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने किया निरंतर जन-जागरूकता अभियान का आह्वान
Bokaro News: प्रदूषण नियंत्रण एवं अपशिष्ट प्रबंधन पर बीएसएल में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
Palamu News: बाल संरक्षण और किशोर विकास को लेकर उपायुक्त ने की समन्वय बैठक
Pakur News: पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज गंभीर, बुलाई बैठक
Pakur News: जिले में खुलेंगे तीन नए स्पोर्ट्स डे बोर्डिंग केंद्र, उपायुक्त ने दी हरी झंडी
Pakur News: कंचनगढ़ गुफा और लीलातरी पर्यटन स्थल का होगा कायाकल्प और सौंदर्यीकरण
Hazaribagh News: विभावि के डॉ सुकल्याण मोइत्रा को झारखंड सरकार ने किया सम्मानित
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने राजनीतिक दलों को दिया 'एसआईआर' प्रक्रिया का प्रशिक्षण
Hazaribagh News: "नशा मुक्त राज्य हो हमारा" अभियान के तहत पुलिस का बड़ा जागरूकता कार्यक्रम
खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय में नशामुक्त समाज के लिए विधिक कार्यशाला संपन्न
Giridih News: मुहर्रम को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, उपायुक्त के नेतृत्व में फ्लैग मार्च
झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय की दो दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला संपन्न