सीएचसी जमुआ में दवाओं का भरपूर स्टॉक, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की दिशा में निरंतर प्रयास
उपायुक्त रामनिवास यादव ने नियमित समीक्षा के दिए निर्देश
गिरिडीह जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जमुआ में आवश्यक जीवनरक्षक एवं नियमित उपयोग की दवाओं का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरिडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), जमुआ में आवश्यक जीवनरक्षक एवं नियमित उपयोग की दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, ताकि मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
सीएचसी जमुआ में उपलब्ध दवाओं एवं उनके वर्तमान स्टॉक की स्थिति निम्नवत है—
- Albendazole Tablet 400 mg – 4,667
- Iron + Folic Acid Syrup (200 ml) – 5,595
- Ampicillin Capsule 250 mg – 800
- Rabeprazole Sodium 20 mg + Domperidone 30 mg Capsule – 800
- Anti Rabies Vaccine 2.5 – 11
- Dicyclomine Oral Solution 10 mg/5 ml – 300
- Glucose Solution Chloride 5% + 0.9% Sodium Chloride – 240
- Paracetamol Drop 100 mg/ml – 75
- Paracetamol Injection 150 mg/ml – 83
- Permethrin Cream 5% – 100
- Tinidazole Injection 2 mg/ml – 288
- Paracetamol 500 mg Tablet – 1,500
- ECG Jelly 250 ml – 150
- Syringe 3 ml – 300
- Calcium with Vitamin D3 Tablet – 6,600
- Iron एवं Folic Acid (Red Colour) Tablet – 7,50,000
- Anti Rabies Vaccine (ARV) – 35
- ORS Sachet (20.1 gm) – 5,000
- ORS Sachet (21.0 gm) – 1,000
स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित रूप से दवाओं की उपलब्धता की निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त दवाओं की आपूर्ति भी सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों।

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


