मंईयां सम्मान यात्रा: कल्पना सोरेन के नेतृत्त्व में गढ़वा में आज होगा आगाज़

मंत्री बेबी देवी एवं दीपिका पांडे भी यात्रा में होंगी शामिल

मंईयां सम्मान यात्रा: कल्पना सोरेन के नेतृत्त्व में गढ़वा में आज होगा आगाज़
कल्पना सोरेन (फाइल फोटो)

यात्रा तीन दिनों तक पलामू प्रमंडल में चलेगी. इस दौरान दर्जनों सभाएं होंगी. सोम‌वार को गढ़वा के बंशीधरनगर, रमना व मेराल में जनसभाएं होंगी. मंगलवार को गढ़वा, मझिआंव, हैदरनगर, छतरपुर और पाटन में जनसभा होंगी. जनसभा को तीनों महिला नेत्री संबोधित करेंगीं.

रांची: हेमंत सरकार की महत्वकांक्षी योजना मंईयां सम्मान योजना की राज्य में सफलता के बाद हेमंत सरकार मंईयां सम्मान यात्रा की शुरुआत आज से शुरू करने वाली है. इसका आगाज़ आज (23 सितंबर) से कल्पना सोरेन के नेतृत्व में गढ़वा के बंशीधर नगर से किया जाना है. सम्मान यात्रा में मंत्री बेबी देवी और दीपिका पांडेय सिंह भी शामिल होंगी.
 
यह यात्रा तीन दिनों तक पलामू प्रमंडल में चलेगी. इस दौरान दर्जनों सभाएं होंगी. सोम‌वार को गढ़वा के बंशीधरनगर, रमना व मेराल में जनसभाएं होंगी. मंगलवार को गढ़वा, मझिआंव, हैदरनगर, छतरपुर और पाटन में जनसभा होंगी. जनसभा को तीनों महिला नेत्री संबोधित करेंगीं. साथ ही रात में मेदिनीनगर के दलित छात्रावास में चौपाल होगी. इसमें मंत्री बेबी देवी, दीपिका पांडेय सिंह और कल्पना सोरेन छात्रों के साथ संवाद करेंगीं. मंईयां सम्मान यात्रा के क्रम में पूरे राज्य में 25 हजार आम सभाएं, 75 सौ सभाएं और 15 सौ स्थानों पर स्वागत समारोह की तैयारी की गयी है. 

बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शुरू की गयी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अब तक 45 लाख महिलाएं योजना से जुड़ चुकी हैं. उन सबको हर वर्ष 12 हजार रुपये सम्मान राशि दी जायेगी. योजना की पहली दो किस्त महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जा चुकी है. 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर
Koderma News: शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख ऐंठने वाला आरोपी विशाल राणा दबोचा गया
Koderma News: ग्रामीणों में बीमारी की शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जांच शुरू
Koderma News: सामंतो काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल